सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल युवक की उपचार के दौरान मौत

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –  सारण जिले के मढौरा थाना अंतर्गत मुख्य मार्ग पर बीते दिन हुए सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल युवक की मौत उपचार के दौरान एक निजी अस्पताल में हो गई. मृत युवक जिले के मढौरा थाना क्षेत्र के हसनपुरा गांव निवासी बद्री प्रसाद का 29 वर्षीय पुत्र विनोद कुमार बताया गया है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि बीते दिन वह सड़क मार्ग से जा रहा था, उसी बीच तेज गति से जा रही बाइक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया. जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर चिकित्सा के लिए उसे रेफर किया गया.

Add

जिससे परिवार वालों द्वारा उसका उपचार एक निजी अस्पताल में कराया जा रहा था, जहां इलाज के क्रम में आज सुबह उसकी मौत हो गई. उसकी मृत्यु का समाचार मिलते ही पूरे घर परिवार में रोना-पीटना लग गया. वहीं सूचना के बाद स्थानीय थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सुपुर्द कर दिया है. पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचते ही घर-परिवार में रोना-पीटना शुरू हो गया.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *