PMEGP, PMFME एवं प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजनांतर्गत दर्जनों लाभुकों में एक करोड़ से अधिक राशि का ऋण स्वीकृत कर किया गया वितरण

0 minutes, 3 seconds Read

CHHAPRA DESK –  उद्योग विभाग द्वारा संचालित योजनाओं यथा PMEGP, PMFME एवं प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना में ऋण स्वीकृति एवं वितरण कैम्प का आयोजन आज समाहरणालय सभागार में किया गया. सारण जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आयोजित इस कैम्प में जिला पदाधिकारी द्वारा लाभुक को PMEGP, PMFME एवं प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजनान्तर्गत स्वीकृति पत्र वितरण किया गया. उक्त अवसर पर उद्योग निदेशालय, पटना के उप उद्योग निदेशक, सारण जिला अग्रणी बैंक, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी, उद्योग विस्तार पदाधिकारी, जिला उद्योग केन्द्र एवं जिला स्तरीय विभिन्न बैंकों के जिला समन्वयक, शाखा प्रबंधक एवं जिले संसाधन सेवी (DRP) भी उपस्थित रहे.

Add

इस कैम्प में PMEGP में कुल 21 लाभुकों को विभिन्न बैंको द्वारा 285.70 लाख रूपये का ऋण स्वीकृति पत्र तथा 12 लाभुकों को 103.90 लाख रूपये की राशि भुगतान की गई. PMFME योजना के तहत 41 लाभुकों को विभिन्न बैंको द्वारा 325.78 लाख रूपये का ऋण स्वीकृति पत्र तथा 57 लाभुकों को 650.04 लाख रूपये की राशि भुगतान की गई. वहीं प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजनान्तर्गत 74 लाभुकों को 74.00 लाख का राशि भुगतान किया गया.


जिला पदाधिकारी द्वारा सारण जिला वासियों को प्रोत्साहित किया गया कि स्वरोजगार की इच्छा रखने वाले युवा/महिला एवं अन्य लोग सरकार की इस महत्वपूर्ण योजना का लाभप्राप्त कर सकते हैं. उप उद्योग निदेशक द्वारा जिले के सभी बैंकों को माह फरवरी के अंत तक अपने निर्धारित लक्ष्य के अनुसार ऋण स्वीकृति / भुगतान पूर्ण करने का निर्देश दिया गया. इस सबंध में विशेष जानकारी के लिए महाप्रबन्धक, जिला उद्योग केन्द्र, सारण, छपरा से सम्पर्क दूरभाष सं0 06152-230141 पर किया जा सकता है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *