छपरा में अलग-अलग हादसों में दो नाबालिग छात्राओं की गई जान

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – छपरा जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए हादसों में दो नाबालिग छात्राओं की मौत हो गई. पहली घटना पानापुर थाना अंतर्गत नदी से एक नाबालिग छात्राओं का शव पुलिस ने बरामद किया. जिसके बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया मच गया. वहीं छानबीन के क्रम में उक्त किशोरी की पहचान गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना अंतर्गत महियारी गांव निवासी खोडेलाल साह के 17 वर्षीय पुत्री पूनम कुमारी के रूप में की गई.

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छपरा सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सुपुर्द कर दिया है. वहीं पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. वहीं दूसरी घटना में छपरा-मशरक रेलखंड पर ट्रेन से कटकर एक किशोरी की मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को रेलवे ट्रैक से बरामद कर छानबीन की तो पता चला कि वह किशोरी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रजाइया टोला निवासी भूषण साह की 16 वर्षीय पुत्री अंजली कुमारी है.

इस सूचना के बाद किशोरी के प्रवचन परिवार वालों में कोहराम मच गया. वहीं थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छपरा सदर में पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया है. हालांकि समाचार प्रेषण तक इस मामले में प्राथमिकी की प्रक्रिया चल रही हझ. जिसके कारण उक्त मामले में विस्तृत जानकारी हासिल नहीं हो सकी है वही पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *