खेत में बकरी चरने के विवाद में मां-बेटे को चाकू घोंप किया गंभीर, रेफर

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – सारण जिले के मांझी थाना क्षेत्र अंतर्गत इमादपुर बिनटोलिया गांव में बकरी के द्वारा खेत चरने के विवाद में मां बेटे को चाकू घोंप कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया. जिन्हें आनन-फानन में छपरा सदर अस्पताल से बेहतर चिकित्सा के लिए पीएमसीएच रेफर किया गया है. चाकू लगने से जख्मी मां-बेटा मांझी थाना क्षेत्र के इमादपुर बिनटोलिया गांव निवासी स्वर्गीय उमाशंकर प्रसाद की पत्नी बालकेशिया कुंवर एवं पुत्र रवि कुमार बताए गए हैं.

दोनों को गंभीर स्थिति में छपरा सदर अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर चिकित्सा के लिए उन्हें पीएमसीएच रेफर किया गया है. घटना के संबंध में बच्चा प्रसाद ने बताया कि बीते दिन बलकेशिया कुंवर के खेत में बकरी फसल को चर गई थी. जिसको लेकर उनके बीच कहासुनी हुई थी. उसी विवाद को लेकर आज उन लोगों के द्वारा बलकेशिया कुंवर एवं उनके पुत्र रवि कुमार पर अचानक चाकू से हमला कर दिया गया.

जिसके कारण दोनों गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं. दोनों को छपरा सदर अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें चिकित्सक के द्वारा पीएमसीएच रेफर किया गया है. हालांकि समाचार प्रेषण तक इस मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सकी है. वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *