तिहरे हत्याकांड में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर सात अभियुक्तो को किया गिरफ्तार ; हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – सारण जिला के एकमा थानान्तर्गत गंगवा गांव में तिहरे हत्याकांड का सफल उद्भेदन करते हुए पुलिस ने सात अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. वहीं घटना में प्रयुक्त हथियार को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है. बता दें कि गिरफ्तार अभियुक्तों में तीन भाइयों का हत्यारा लालू महतो भी शामिल है. इस बात की जानकारी देते हुए सारण एसपी डॉ गौरव मंगला ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों में स्थानीय निवासी स्व हीरा महतो का पुत्र लालू महतो उनकी पत्नी पत्नी ललिता देवी,

उनका पुत्र रविन्द्र महतो, गौरी शंकर महतो, आनंद महतो, रविंद्र महतो की पत्नी सुबी देवी, दुर्गेश महतो की पत्नी अंशु देवी शामिल हैं. एसपी ने बताया कि मृतक के परिजन के बयान पर एकमा थाना कांड संख्या-219 / 23, धारा 147/148/149/302/307/504/506 भा0द0वि० दर्ज कर त्वरित कारवाई करते हुए घटना में संलिप्त सभी अपराधियों की गिरफ्तारी की गई है.

विदित हो कि सारण जिले के एकमा थाना अंतर्गत गंगवा गांव में बीती देर रात्रि हुई चाकूबाजी की घटना में तीन भाइयों को चा’कू से गो’दकर मौत के घाट उतार दिया गया. इस घटना के बाद पूरे गांव में कोहराम मचा हुआ है. मृत तीनों व्यक्ति सगे भाई हैं. जिनमें एकमा थाना क्षेत्र के गंगवा गांव निवासी हीरा महतो के तीन पुत्र राजेश्वर महतो, स्वामी नाथ महतो एवं दिनेश महतो शामिल है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *