एक युवक का गला रेतने का प्रयास ; गंभीर स्थिति में पीएमसीएच रेफर ; एक हिरासत में

0 minutes, 3 seconds Read

CHHAPRA DESK –  सारण जिला के भेल्दी थाना क्षेत्र से एक बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आ रही है, जहां अपराधियों ने एक युवक का गला रेतने का प्रयास किया. हालांकि गंभीर स्थिति में उसे पीएमसीएच रेफर किया गया है. फिलहाल उसकी स्थिति नाजुक बतलाई जा रही है. गंभीर रूप से जख्मी युवक छपरा शहर के नगर थाना अंतर्गत कटहरी बाग मोहल्ला निवासी दिलीप कुमार का 28 वर्षीय पुत्र अविनाश कुमार बताया गया है. जिसका घर भेल्दी थाना क्षेत्र के भाठा सोनहो गांव में बनने जा रहा था आज जमीन पर नींव डाला गया और परिवार के सभी लोग वहां गए थे. उसी बात को लेकर विवाद होने की भी बात सामने आ रही है.

इस संदर्भ में जख्मी के पिता ने बताया कि हम लोग शहर के मेवा लाल चौक कटहरी बाग में रहते हैं और गांव पर जमीन के मापी कर नींव दिलवाने के लिए वहां गए थे. वहां पर जमीन को लेकर कुछ लोगों से विवाद हुआ था. जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस के द्वारा कागजी कार्रवाई का हवाला देते हुए समझौता करा दिया गया. जिसके बाद से परिवार के सभी लोग छपरा लौट आए और अविनाश गांव पर रह गया. शाम में वह मोटरसाइकिल से छपरा आ रहा था,

तभी रास्ते में उसे घेर कर उसके गले पर चाकू से वार कर जख्मी कर दिया गया. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे परिजनों के द्वारा उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर आया गया. जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉक्टर अश्विनी कुमार ने बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया. हालांकि पुलिस ने चाकू मारने वाले अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपी शहर के ही लोकमान्य स्कूल के समीप का रहनेवाला बताया जाता है. फिलहाल पुलिस गिरफ्तार अपराधी से पूछताछ कर रही है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *