माइक्रो फाइनेंस कर्मी से ह’थियार के बल पर 1.16 लाख की लू’ट

0 minutes, 1 second Read

GAYA DESK –  बिहार के गया में हथियारबंद अपराधियों ने माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से दिनदहाड़े लूट की घटना को अंजाम दिया है. अपराधी हथियार के बल पर माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कर्मी से 1.16 लाख रुपए लूट कर फरार हो गए. घटना की जानकारी के बाद बेलागंज थाना की पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. फिलहाल अपराधियों का कोई सुराग नहीं मिल सका है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार बेलागंज-खिजासराय मार्ग के नरमा मोड़ के समीप बाइक सवार दो अपराधियों ने हथियार भिड़ा कर माइक्रोफाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से 1.16 लाख कैश की लूट कर ली. इस घटना के बाद माइक्रोफाइनेंस कंपनी के कर्मचारी के द्वारा बेलागंज थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. कर्मचारी संजीव कुमार जहानाबाद जिले के पूनहदा गांव का रहने वाला है.

बताया जा रहा है कि खिजरसराय में संचालित चैतन्य माइक्रोफाइनेंस कंपनी में वह काम करते हैं. फाइनेंस कंपनी के रुपए लेकर यह जा रहा था. उसी क्रम में बेलागंज थाना अंतर्गत अपराधियों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया है. माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कर्मी से लूट की घटना की प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस कार्रवाई कर रही है. इस मामले में थाना अध्यक्ष विनय कृष्ण कुमार ने बताया कि जल्द ही अपराधियों को चिन्हित कर उनकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *