अपराधियों ने युवक के सीने में मारी गोली ; गंभीर स्थिति में रेफर

0 minutes, 1 second Read

GOPALGANJ DESK – गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सोनवालिया गांव के समीप अपराधियों ने एक युवक के सीने में गोली मार दी, जिसके बाद गंभीर स्थिति में उसे गोपालगंज सदर अस्पताल से बेहतर चिकित्सा के लिए गोरखपुर रेफर किया गया है. जख़्मी युवक की पहचान गोपालगंज जिले के वैकुंठपुर थाना क्षेत्र के सोनवलिया गांव निवासी हरिहर राय के पुत्र चंद्रिका राय के रूप में की गई है.

जख्मी अवस्था में उसे तत्काल इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर चिकित्सा के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया है. फिलहाल युवक की स्थिति गम्भीर बनी हुई है. घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि वह युवक अपने घर लौट रहा था. तभी पहले से घात लगाए अपराधियों ने उसे घेरकर गोली मार दिया. जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा.

वहीं अपराधी मौके का फायदा उठा कर फरार हो गए. जिसके बाद उसे गोपालगंज सदर अस्पताल से बेहतर चिकित्सा के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया गया. वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची मामले की छानबीन में जुटी हुई है. समाचार प्रेषण तक प्राथमिकी की प्रक्रिया चल रही थी.

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *