विद्युत विभाग के एसडीओ पर जानलेवा हमला ; गाड़ी में लगाई आग

0 minutes, 0 seconds Read

SIWAN DESK – सिवान जिले के दरौंदा से बड़ी खबर आ रही है. जहां दरौदा प्रखंड स्थित बिजली विभाग के सहायक विद्युत अभियंता शाकील अहमद पर जानलेवा हमला किया गया है. वहीं उनके गाड़ी में भी असामाजिक तत्वों ने आग लगा दिया है. घटना दरौंदा थाना क्षेत्र के पांडेपुर गांव की बताई जा रही है. गंभीर रूप से घायल बिजली विभाग के सहायक विद्युत अभियंता को सिवान सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है.

बता दें कि बिजली विभाग के एसडीओ विभाग की तरफ से क्षेत्र में छापेमारी कर रहे थे. उसी बीच निरंजन सिंह मुखिया और उनके भाई हंसराज सिंह के द्वारा उनके ऊपर लाठी डंडे से अचानक हमला बोल दिया गया. वहीं उनके इशारे पर असामाजिक तत्वों ने विद्युत एसडीओ के गाड़ी में भी आग लगा दिया. जिसके बाद अन्य बिजली कर्मी भाग खड़े हुए. वही जख्मी एसडीओ को सिवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है.

सदर अस्पताल में उपचार के क्रम में एसडीओ शकील अहमद ने बताया कि मुखिया निरंजन सिंह के घर पर मीटर बायपास कर बिजली की चोरी की जा रही थी. छापेमारी को लेकर उनके ऊपर जानलेवा हमला किया गया है तथा उनके वाहन में भी असामाजिक तत्वों के द्वारा आग लगा दिया गया है. इस घटना के बाद बिजली कर्मियों में काफी आक्रोश है. वहीं समाचार प्रेषण तक इस मामले में प्राथमिकी की प्रक्रिया चल रही थी. इस घटना की जानकारी जैसे ही प्रशासन को मिली मौके पर पुलिस पहुंच मामले की छानबीन में जुटी है

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *