ट्रिपल मर्डर : एक साथ उठी मां-बाप व बेटे की अर्थी ; हत्यारा कौन ?

0 minutes, 2 seconds Read

SIWAN DESK – सिवान जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत बलेथा गांव से एक हृदय विदारक घटना सामने आई है, जहां मां-बाप और बेटे तीनों की अर्थी एक साथ निकाली गई है. इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम छाया हुआ है. खास बात यह है कि तीनों हत्याएं उनके सगे बेटे के द्वारा ही की गई है. मृतक जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत बलेथा गांव निवासी 70 वर्षीय शिवनाथ साह, उनकी 65 वर्षीय पत्नी सुशीला देवी एवं 23 वर्षीय पुत्र सूरज कुमार बताये गये हैं. इस घटना के संबंध में बताया जाता है कि सूरज टेंट समियाना का काम करता था.

बीती रात्रि उसका टेंट का पाइप घर के बाहर रखने को लेकर बड़े भाई अवधेश साह से विवाद हो गया. जिसके बाद उसका बड़ा भाई अवधेश व उसके लड़के मारपीट के बाद सूरज पर चाकू से हमला कर दिए. यह देखकर सूरज के माता-पिता भी घर से निकले और बीच-बचाव करने लगे. तब तक उनके ऊपर भी चाकू से हमला कर दिया गया. इस घटना में जहां सूरज और उसकी मां दोनों की मौत मौके पर हो गई. वहीं गंभीर रूप से घायल पिता को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र से बेहतर चिकित्सा के लिए पीएमसीएच रेफर किया गया था, जहां रास्ते में ही उनकी मौत हो गई.

इस मामले में सूरज की बहन शुभावती ने बताया कि उसके बड़े भाई अवधेश के साथ पूर्व में भी कई बार विवाद हो चुका है. जमीन को लेकर भी 1 साल से विवाद चल रहा था. लेकिन बंटवारा कर उसे सुलझा लिया गया था. आज शुक्रवार तीनों का एक साथ घर से अर्थी निकाली गई. पुलिस की मौजूदगी में नदी किनारे तीनों का दाह-संस्कार किया गया. वहीं इस घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है. वहीं, घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची ने आरोपी अवधेश साह और उसके पुत्र आलोक को गिरफ्तार कर लिया है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *