तमिलनाडु में बिहारियों को पिटवा रही है बिहार सरकार, किस मुंह से तेजस्वी और नीतीश मांगेंगे वोट : भाजपा

0 minutes, 1 second Read

GAYA DESK – गया भाजपा जिला की बैठक भाजपा जिला अध्यक्ष धनराज शर्मा की अध्यक्षता में भाजपा जिला कार्यालय पं दीनदयाल उपाध्याय नगर रसलपूर में संपन्न हुई. बैठक की शुरुआत पं दीनदयाल उपाध्याय, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी और कैलाशपति मिश्र के चित्रों पर माल्यार्पण कर राष्ट्रीय गीत से किया गया. बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के पूर्व विधायक सह प्रदेश प्रवक्ता मनोज शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ही देश और राज्य का विकास कर सकती है और केंद्र की सरकार उत्तरोतर विकास कर भी रही है.

आज तमिलनाडु में बिहारी पीटे जा रहे हैं. तमिलनाडु में सरकार द्रमुक पार्टी की है और द्रमुक पार्टी महागठबंधन का हिस्सा है. बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से गलबहियां कर रहे हैं और इधर बिहारियों को पिटवाने का काम कर रहे हैं. किस मुंह से तेजस्वी यादव और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहारियों से वोट मांगेंगे.

भाजपा जिला अध्यक्ष धनराज शर्मा ने कहा कि भाजपा संगठन की मजबूती के लिए लगातार बुथ स्तरीय समीक्षा की जा रही है. इस अवसर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनिल कुमार सिंह, संजय कुमार सिंह उर्फ चुनु बाबू, शंभू केसरी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र राम, प्रेम प्रकाश, राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता, अजय कुमार, कंचन सिन्हा, नरेन्द्र सिंह दांगी, कौशल शर्मा, हरे राम सिंह सहित सभी मंडल अध्यक्ष उपस्थित थे.

सभार – धीरज गुप्ता

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *