वाराणसी मंडल के रेलवे सुरक्षा बल के दो जवानों को राष्ट्रपति ने भारतीय पुलिस मेडल से किया सम्मानित

0 minutes, 3 seconds Read

 

 

VARANASI DESK – 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति के द्वारा सम्पूर्ण भारतीय रेलवे में रेलवे सुरक्षा बल के 15 बल सदस्यों को भारतीय पुलिस मेडल (IPM) प्रदान किया गया है. जिसमें पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मण्डल के बलिया जंक्शन रेलवे सुरक्षा बल के सहायक उप निरीक्षक रमेश चन्द सिंह को करीब 25 वर्ष की उत्कृष्ट सेवा अवधि तथा साजिद सिद्दकी, हेड कान्स/रेसुब/क्वाटर मास्टर / वाराणसी को लगभग 28 वर्ष की उत्कृष्ट सेवा अवधि के दौरान उनके अनुकरणीय सेवा, कार्यकुशलता, बेहतर ताल-मेल, ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा के लिए भारतीय पुलिस मेडल (IPM) से सम्मानित किया गया है.

श्री सिंह की वर्ष 1998 एवं श्री सिद्दकी की वर्ष 1996 में रेलवे सुरक्षाबल पूर्वोत्तर रेलवे में नियुक्ति हुई थी. बता दें कि श्री सिंह को विभिन्न स्तर पर सराहनीय एवं अनुकरणीय कार्यों हेतु अब तक 27 पुरस्कार प्राप्त हो चुका है तथा साजिद सिद्दकी को भी विभिन्न स्तर पर सराहनीय एवं अनुकरणीय कार्यों हेतु अब तक 20 बार पुरस्कार मिल चुका है.

 

उक्त दोनों को भारतीय पुलिस मेडल (IPM) प्राप्त होने पर मंडल वाराणसी रेल प्रबन्धक वाराणसी विनीत कुमार श्रीवास्तव, महानिरीक्षक रेलवे सुरक्षा बल पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर तारिक अहमद, वरिष्ठ मण्डल सुरक्षा आयुक्त रेलवे सुरक्षा बल पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी डॉ अभिषेक, एवं समस्त अधिकारियों द्वारा बधाई व शुभकामनाएं दी गयी है.

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *