आरोप के बाद अरवल के एडीएम स’स्पेंड ; आरोप पत्र गठित कर होगी विभागीय कार्रवाई

0 minutes, 1 second Read

PATNA DESK –  नीतीश सरकार ने अरवल के एडीएम को सस्पेंड कर दिया है. एडीएम पर अपने वरीय पदाधिकारी की छवि धूमिल करने का आरोप लगा था. जिसको लेकर यह कार्रवाई की गई है. इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से अधिसूचना जारी कर दी गई है. बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी संजय कुमार अरवल जिले में अपर समाहर्ता सह बंदोबस्त पदाधिकारी के पद पर पदस्थापित थे. संजय कुमार पर वरीय अधिकारी की छवि धूमिल करने जैसे गंभीर आरोप हैं. सीनियर अफसर की रिपोर्ट के बाद सरकार ने उन्हें सस्पेंड कर दिया है.

 

एडीएम संजय कुमार के खिलाफ बंदोबस्त कार्यालय से संबंधित कार्यों में लगातार शिकायत मिलने, नकारात्मक कार्य करने, अनुशासनहीनता, स्वेच्छाचारिता प्रदर्शित करने तथा वरीय पदाधिकारी की छवि धूमिल करने संबंधी गंभीर आरोप लगे थे. जिसके बाद सरकार ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. निलंबन अवधि में संजय कुमार का मुख्यालय पटना आयुक्त का कार्यालय निर्धारित किया है. अपर समाहर्ता संजय कुमार के खिलाफ आरोपों की विस्तृत जांच के लिए आरोप पत्र गठित कर विभागीय कार्रवाई चलने का आदेश अलग से जारी किया जाएगा.

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *