मापतोल का लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने वाले दर्जनों दुकानों पर विभाग ने की छापामारी ; अब हो सकती है कानूनी कार्रवाई

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK –   मापतोल विभाग आजकल एक्शन मोड में नजर आ रहा है. उसके द्वारा छापेमारी कर लगातार कार्रवाई भी की जा रही है. बीते दिन विभाग की टीम के द्वारा गड़खा सहित अन्य प्रखंड स्थित बाजारों में छापेमारी की गई. उस दौरान दर्जनों दुकानों को नोटिस भेजा गया है. उन दुकानों पर नोटिस के बाद भी अगर लाइसेंस का नवीनीकरण व लाइसेंस नहीं लिया जाता है तो उनके उपर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. इस संबंध में विभाग के पदाधिकारियों ने बताया कि नया वर्ष प्रारंभ है जिले में करीब ढाई लाख दुकानदार मापतोल विभाग से रजिस्टर्ड हैं. इसके अलावा सैकड़ों नयी दुकाने भी खुली है,

लेकिन उनके द्वारा अभी तक लाइसेंस नहीं लिया गया है. वही पुराने लाइसेंसधारियों में अभी तक 70000 दुकानदारों के द्वारा ही लाइसेंस का नवीनीकरण कराया गया है. जबकि अन्य दुकानदार अभी लापरवाह बने हुए हैं. इस क्वार्टर, जून महीने तक जो भी दुकानदार अपने लाइसेंस का नवीनीकरण नहीं करवाते हैं अथवा नए दुकानदार लाइसेंस नहीं प्राप्त करते हैं तो उनके ऊपर विभाग द्वारा कानूनी कार्रवाई की जाएगी. वहीं लाइसेंस के नवीनीकरण को लेकर विभाग द्वारा शीघ्र ही सभी प्रखंड स्थित बाजारों में कैंप लगाया जाएगा ताकि दुकानदारों को सहूलियत हो.

Add

प्रिंट से अधिक मूल्य लेना कानूनन जुर्म

विभागीय पदाधिकारियों ने बताया कि जिले में पैक्ड सामानों के प्रिंट मूल्य से अधिक मूल्य वसूले जाने की शिकायत आ रही है. ऐसे दुकानदार सावधान हो जाए. क्योंकि कंपनी जो एमआरपी निर्धारित करती है वह उस वस्तु का अधिकतम मूल्य होता है. उससे अधिक मूल्य लेने वाले दुकानदारों पर भी विभाग कानूनी कार्रवाई करेगा. वैसे, जिले में देखा जाए तो शीतल पेय पदार्थ को 5 से ₹10 अधिक मूल्य पर यह कहकर बेचा जाता है कि उसे ठंडा करने का खर्च लिया जा रहा है. लेकिन, यह भी जुम्मन है. ऐसे भी कई मामले में मापतोल विभाग को शिकायत मिली है जिस पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *