वाहन जांच के दौरान चोरी की दो बाइक के साथ दो युवक गिरफ्तार

0 minutes, 3 seconds Read

CHHAPRA DESK –  सारण जिले के अमनौर थाना क्षेत्र एवं गौरा थाना क्षेत्र में वाहन जांच अभियान के दौरान चोरी की दो बाइक के साथ दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है. जिले के अमनौर थानान्तर्गत अमनौर हाईस्कूल के पास स्थित मुख्य सड़क पर गस्ती टीम के द्वारा वाहन चेकिंग किया जा रहा था. वाहन चेकिंग के दौरान गस्ती टीम के द्वारा मोटरसाईकिल सवार संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की जा रही थी. जिसे देख 01 मोटरसाईकिल सवार 01 व्यक्ति तरैया थाना क्षेत्र के परौना गांव निवासी दिव्यांशु कुमार से पूछ-ताछ एवं जांच में उक्त मोटरसाईकिल के संबंध में पूछा गया तो उक्त व्यक्ति द्वारा मोटरसाईकिल से संबंधित कोई कागजात उपस्थित नहीं किया गया तथा बताया गया कि यह मोटरसाईकिल मेरे दोस्त अनिकेत राज का है जो चोरी का है.

जिसे मैं और मेरे दोस्त अनिकेत राज उर्फ सन्नी दोनों मिलकर किसी दूसरे मोटरसाईकिल का नंबर उक्त मोटरसाईकिल में लिखवाकर उपयोग करते हैं. इस संदर्भ में अमनौर थाना कांड सं0-330/24 दर्ज कर अभियुक्त दिव्यांशु कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है.वहीं गौरा थानान्तर्गत गौरा बाजार के पास थाना पुलिस टीम के द्वारा वाहन चेकिंग किया जा रहा था. वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस टीम के द्वारा मोटरसाईकिल सवार संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी ली जा रही थी. जिसे देख 01 मोटरसाईकिल सवार 01 व्यक्ति भागने का प्रयास किया. जिसे गौरा थाना के पुलिस टीम द्वारा पकड़ लिया गया.

पकड़ाये व्यक्ति से पूछ-ताछ एवं जांच में उक्त मोटरसाईकिल के संबंध में पूछा गया तो उक्त व्यक्ति राजकुमार साह, साकिन- रामपुर, थाना- इसुआपुर, जिला- सारण के द्वारा मोटरसाईकिल से संबंधित कोई कागजात उपस्थित नहीं किया गया और न ही मोटरसाईकिल के संबंध में कोई संतोषजनक जबाब दिया गया. जांचोपरांत यह ज्ञात हुआ कि उक्त मोटरसाईकिल चोरी का है जिसका नंबर प्लेट बदल कर उपयोग किया जा रहा है. इस संदर्भ में गौरा थाना कांड सं0-144/24 दर्ज कर अभियुक्त राजकुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *