20 दिनों में नाबालिक के साथ दुष्कर्म की तीसरी घटना ; इस बार पट्टीदार के ऊपर लगा आरोप

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –  सारण जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में 20 दिन के अंदर दुष्कर्म की तीसरी घटना ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि आखिर कौन है इसका जिम्मेदार ? तीसरी घटना आज सारण जिले के मढौरा थाना क्षेत्र से सामने आई है, जहां दुष्कर्म का आरोप पीड़िता के पट्टीदार के ऊपर ही लगा है. इस मामले में सारण एसपी डॉक्टर कुमार आशीष ने बताया कि मढ़ौरा थानांतर्गत एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना कारित की गयी है. इस संबंध में पीड़िता के परिजन के लिखित आवेदन के आधार पर आरोपी के विरूद्ध मढौरा थाना कांड संख्या-563/24, धारा-64 बी०एन०एस० एवं 4/6 पॉक्सो एक्ट दर्ज किया गया है.

आरोपी पीड़िता का पट्टीदार ही बताया जा रहा है. घटना से संबंधित अन्य पहलुओं की जांच पुलिस टीम द्वारा की जा रही है एवं प्राथमिकी के नामजद अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापेमारी की जा रही है. बता दें कि बीते महीने भी छपरा शहर के एक विद्यालय में नाबालिक बच्ची के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया था. जिसके बाद 2 दिन पहले भी शहर से एक नाबालिक बच्ची के साथ दुष्कर्म किए जाने की घटना प्रकाश में आई थी. हालांकि विगत दोनों ही घटनाओं में सारण पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी दोनों व्यक्तियों को गिरफ्तार का जेल भेज दिया है. सारण में लगातार घट रही दुष्कर्म की घटना अब चिंता का विषय बनता जा रहा है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *