उत्पाद विभाग का अधिकारी बनकर ट्रेन में तस्करी का शराब जब्त कर करते थे सप्लाई ; हुआ खुलासा तो भेजे गए जेल

0 minutes, 1 second Read

 

CHHAPRA DESK –  छपरा जीआरपी कचहरी पुलिस ने प्लेटफॉर्म संख्या-2 स्थित फ्लाईओवर ब्रिज के नीचे छापेमारी कर उत्पाद विभाग के फर्जी अधिकारी बनकर शराब की सप्लाई करने वाले दो शातिर शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपितों की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के उमानगर मोहल्ला निवासी रामेश्वर सिंह के पुत्र गुरुचरण सिंह तथा उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के बैरिया थाना क्षेत्र निवासी बलवान यादव के पुत्र नीतीश कुमार यादव के रूप में हुई है. दोनों के पास से पुलिस ने कुल 8.250 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गई. पुलिस की पूछताछ में खुलासा हुआ है कि दोनों आरोपी खुद को एक्साइज (उत्पाद) अधिकारी बताकर उत्तर प्रदेश से आने वाली ट्रेनों में सवार यात्रियों को झांसा देते थे. वे विशेष रूप से बैरिया स्थित शराब दुकानों से शराब लेकर चलने वाले लोगों को निशाना बनाते थे और जांच के नाम पर उन्हें छपरा जंक्शन या छपरा कचहरी स्टेशन पर उतार लेते थे.

Add

जिसके बाद मौका देखकर शराब अपने कब्जे में लेकर फरार हो जाते थे. यह गिरोह काफी दिनों से इस तरह की वारदात को अंजाम दे रहा था और यात्रियों में खौफ पैदा कर अवैध वसूली भी करता था. इस संबंध में जीआरपी थाना अध्यक्ष शैलेश कुमार तिवारी ने बताया कि दोनों आरोपी शातिर किस्म के हैं और इनके आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है. गिरफ्तार आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है आगे की कार्रवाई करते हुए दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

उत्पाद विभाग की पुलिस भी पहुंची कचहरी स्टेशन

कचहरी स्टेशन पर दो शराब तस्करों की गिरफ्तारी के बाद उत्पाद विभाग की टीम भी पूछताछ के लिए थाने पहुंच गई. जीआरपी थानाध्यक्ष द्वारा सूचना दिए जाने पर देर शाम उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर सुरेश कुमार चौधरी दलबल के साथ पहुंचे और गिरफ्तार तस्करों से गहन पूछताछ की पूछताछ के दौरान खुलासा हुआ कि इस अवैध धंधे के पीछे एक निजी चालक की भूमिका है, जो कई वर्ष पूर्व उत्पाद विभाग में कार्यरत रह चुका है. उसी के माध्यम से पूरे नेटवर्क को सुनियोजित तरीके से संचालित किया जा रहा था. हालांकि पुलिस अब इस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की भी पहचान मे जुटी है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *