सदर अस्पताल में नहीं थम रही बाइक व साइकिल चोरी की घटनाएं ; अब गरीब मरीज के साइकिल की हुई चोरी

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –  छपरा सदर अस्पताल परिसर में बाइक व साइकिल चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है. एक सप्ताह में दो से तीन बाइक व साइकिल की चोरी लगातार हो रही है लेकिन किसी भी चोरी का खुलासा नहीं हो पा रहा है. यहां तक की सीसीटीवी लगे होने के बावजूद भी किसी चोर की अब तक पहचान नहीं हो पा रही है. आज लगातार दूसरे दिन एक गरीब मरीज के साइकिल की चोरी हुई है. जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं. ओपीडी में इलाज कराने आए एक मरीज की साइकिल चोरों ने चुरा ली. पीड़ित की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खलपुरा गांव निवासी संदीप सिंह के रूप में हुई है.उन्होंने बताया कि वे ओपीडी के सामने अपनी साइकिल खड़ी कर पर्ची कटवाने के लिए अंदर गए थे.

इसी दौरान मौके का फायदा उठाकर चोरों ने उनकी साइकिल चोरी कर ली. जब वे बाहर लौटे तो साइकिल गायब थी काफी खोजबीन के बाद भी कोई सुराग नहीं मिला, जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना डायल 112 को दी. सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच-पड़ताल की, लेकिन देर शाम तक साइकिल का कोई पता नहीं चल सका.पीड़ित द्वारा थाना में आवेदन देने की प्रक्रिया भी जारी रही. विदित हो कि सदर अस्पताल परिसर में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं. आए दिन यहां से साइकिल और मोटरसाइकिल चोरी होने की शिकायतें सामने आ रही हैं, इसके बावजूद अस्पताल प्रशासन और सुरक्षा व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *