तिलक चढ़ने से पहले पड़ोसी से विवाद में चाकूबाजी ; सुबह में इलाज रात में तिलक पर बैठा तो पुलिस भी रही मौजूद

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – .छपरा शहर में चाकूबाजी की घटनाएं आम हो चुकी है. जिस लड़के का तिलक चढ़ना था उसी का पड़ोसी से विवाद हो गया और पड़ोसियों ने उसके ऊपर ही चाकू से हमला बोल दिया है. बीच बचाव में पिता पुत्र समेत तीन लोग जख्मी हो गए, जिन्हें आनन-फानन में अल सुबह अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया गया. वहीं उपचार के बाद स्वस्थ होने पर पुलिस की देखरेख में उस लड़के का तिलक चढ़ावाया गया. घटना छपरा शहर के साहेबगंज नेवाजी टोला की है. चाकू बाजी में जख्मी व्यक्ति स्थानीय निवासी ओमप्रकाश सिंह एवं उनका 25 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार तथा राजकुमार सिंह के 29 वर्षीय पुत्र मानवेंद्र प्रताप सिंह बताये गये है.

Add

घटना के संबंध में बताया जाता है कि राहुल का रात्रि में तिलक चढ़ने वाला था और बीती रात्रि उसका पड़ोसियों के साथ विवाद हुआ था. मामला शांत हो गया, लेकिन देर रात्रि अचानक पड़ोसियों ने उनके ऊपर चाकू से हमला कर दिया. उस दौरान राहुल, उसके पिता समेत तीन लोगों को जख्मी कर दिया गया. जिन्हें आनन-फानन में सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया गया. इस मामले में जख्मी के बयान पर नामजद प्राथमिकी नगर थाने में दर्ज कराई गई है. वही इस घटना के बाद राहुल का तिलक समारोह रात में संपन्न हुआ. उस दौरान एहतियात के तौर पर पुलिस भी समारोह में मौजूद रही, जो कि चर्चा का विषय रहा.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *