टूटी म’जहब की दीवार एक हुए प्रेमी युगल ; दिल्ली में जाकर मंदिर में रचाई शादी

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – प्यार में मजहब की दीवारें गिरती रही हैं इस बार भी ऐसा ही एक मामला सामने आया है. मामला सारण जिले के रिविलगंज थाना क्षेत्र से सामने आया है. जहां मजहब की दीवार को तोड़ते हुए प्रेमी युगल ने भाग कर दिल्ली में शादी रचा ली और अब दोनों छपरा पहुंचे और अपने बालिग होने की दुहाई देकर स्थानीय थाना से न्याय संगत कार्रवाई की बात कही है. क्योंकि शादी के बाद लड़की वालों के द्वारा अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. जिसमें लड़का के घर के कुछ सदस्य जेल में भी हैं.

प्राप्त जानकारी के अनुसार सारण जिले के रिविलगंज थाना क्षेत्र के देवरिया गांव निवासी संजीत कुमार का रिविलगंज थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव निवासी रोजी से विगत छह वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था. प्रेम को परवान चढ़ाने के लिए दोनों प्रेमी आठ अप्रैल सोमवार को घर से फरार हो गए एवं दिल्ली मंदिर में जाकर शादी रचा ली. वहीं इस संबंध में प्रेमी युगल ने वापस छपरा लौटने के बाद बताया कि दोनों बालिग है एवं दोनों ने अपनी मर्जी से शादी रचाई है.

रोजी ने अपने अपहरण की बात को गलत बताते हुए अपनी मर्जी से शादी करने की बात स्वीकार करते हुए पुलिस के समक्ष बयान दर्ज करवाने के लिए दिल्ली से बिहार आने की बात कही है. वहीं प्रेमी संजीत कुमार ने इस मामले में पुलिस द्वारा उनके पिता एवं भाई को हिरासत में लिए जाने पर कहा कि इस मामले में उनके परिवार के किसी भी सदस्य का कोई लेना-देना नहीं है. उन दोनों ने अपनी मर्जी से शादी रचाई है. इस संबंध में परिजनों को कुछ नहीं मालूम है. प्रेमी ने अपने परिजनों कि रिहाई की मांग की है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *