सारण में एंबुलेंस से श’राब त’स्करी ; श’राब मा’फिया बैंडेज पट्टी कर बना पेशेंट

0 minutes, 4 seconds Read

CHHAPRA DESK –  बिहार में शराबबंदी के बाद सारण जिले में शराब तस्करी का एक नया मामला सामने आया है. जहां, शराब माफिया बैंडेज पट्टी कर मरीज बनकर एंबुलेंस में लेटा था और एंबुलेंस में शराब लोड कर शराब की तस्करी की जा रही थी. लेकिन, उत्पाद विभाग एवं स्थानीय पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मामले का उद्भेदन करते हुए मरीज बने शराब माफिया एवं एंबुलेंस चालक दोनों को गिरफ्तार किया है. वहीं पुलिस ने एंबुलेंस एवं भारी संख्या में अंग्रेजी शराब की बोतलें बरामद किया है.

 

हालांकि चालक पुलिस को चकमा देकर वाहन के साथ भागने का प्रयास किया मगर असफल रहा. शक होने पर उत्पाद व स्थानीय पुलिस के द्वारा रोककर जब हैंड हेल्ड स्कैनर मशीन से एंबुलेंस की जांच की गई तो एम्बुलेंस के अंदर भारी मात्रा में अंग्रेजी बरामद हुई. एंबुलेंस में विशेष तहखाना बनाकर शराब को छिपाकर उत्तर प्रदेश के मऊ से छपरा लाया जा रहा था. शराब बरामद होने के बाद पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. तस्करों द्वारा पुलिस और उत्पाद विभाग को भ्रमित करने के लिए मरीज व शव ढोने वाले उक्त एंबुलेंस में सभी आवश्यक उपक्रम रखे थे.

एक तस्कर बैंडेज पट्टी बाधे हुआ था. जिसके सिर के ऊपर पानी का बोतल भी लटका हुआ था. पुलिस ने एंबुलेंस का दरवाजा खोला तो पाया कि डेड बॉडी पैकिंग करने वाले सभी सामान को सजाकर रखा गया है. बताते चलें कि मांझी चेकपोस्ट पर उत्तरप्रदेश नम्बर का एंबुलेंस दिखने के बाद पुलिसकर्मी सक्रिय हो गए और जब उसे रोका तो एंबुलेंस चालक ने भ्रमित करने के लिए इमरजेंसी पेसेंट को दिखाने की बात कही. लेकिन हावभाव और एम्बुलेंस को देखकर गहनता से जांच किया गया तो एम्बुलेंस में विशेष तहखाना मिला जिसमें अंग्रेजी शराब को छिपाया गया था.

इस संबंध जानकारी देते हुए मांझी थानाध्यक्ष अमित कुमार राम और एस आई अखिलेश कुमार ने बताया कि एम्बुलेंस के तहखाने से 194.25 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गई है. वहीं चालक समेत पेशेंट बने तस्कर को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की जा रही है. उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर संयुक्त रूप से कार्रवाई की गई. उत्पाद प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि फिलहाल पकड़े गए लोगों के पूछताछ के साथ मोबाइल सर्विलांस और टेक्निकल सेल से मदद ली जा रही है. जिससे बड़े नेटवर्क का खुलासा होने के आसार है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *