अ’पराधियों ने दिनदहाड़े पूर्व पार्षद पुत्र को मा’री दो गो’ली ; स्थिति गंभीर

0 minutes, 1 second Read

GAYA DESK – बिहार के गया में दिनदहाड़े बाइक सवार अपराधियों ने गया शहर के बिसार तालाब के पास गया नगर निगम के पूर्व पार्षद के पुत्र को गोली मार दिया. जिसके बाद नाजुक हालत में युवक को इलाज के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया. वहीं गोलीबारी की वारदात के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई. जानकारी के मुताबिक गया शहर के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र स्थित बिसार तालाब के पास बाइक सवार तीन अपराधी एक युवक पर अंधाधुंध फायरिंग करने लगे. गोलीबारी में युवक को दो गोली लगीं और वह जमीन पर गिर पड़ा.

 

गोलीबारी की घटना के कारण आसपास के लोग अपनी-अपनी दुकानें बंद कर भागने लगे. हालांकि घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइंस थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जख्मी युवक को इलाज के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया. जहां जख्मी युवक का इलाज किया जा रहा है. जख्मी युवक की पहचान गया नगर निगम वार्ड संख्या 36 के पूर्व पार्षद राबिया खातून के बेटे परवेज आलम के रूप में हुई. घायल युवक शहर के समीरतक्या मोहल्ले का रहने वाला है.

छह दिन पहले ही जेल से छूटकर आया था परवेज

प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्व पार्षद का पुत्र परवेज आलम आपराधिक मामलों में गया जेल में बंद था. छह दिन पहले ही जेल से छूटकर घर आया था. शुक्रवार को गया कोर्ट जाने के लिए बाइक से निकला था, जैसे ही शहर के बिसार तालाब के पास स्थित सुधा डेयरी के पहुंचा वहां पहले से मौजूद बाइक सवार तीन अपराधियों ने उसे गोली मार दी. दो गोलियां लगते ही युवक जमीन पर गिर पड़ा. उसके बाद अपराधी उसे मृत समझकर मौके से फरार हो गए. लोगों का कहना है कि आपसी दुश्मनी में घटना घटी है. घटना के बाद अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुट गई है. जख्मी युवक पर भी कई आपराधिक मामले थाने में दर्ज हैं.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *