ट्रक से 1.25 क्विंटल गांजा बरामद ; दो तस्कर गिरफ्तार

0 minutes, 1 second Read

MOTIHARI DESK –  बिहार के मोतिहारी पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कामयाबी हासिल की है. बंजरिया थाना क्षेत्र में एनएच-28 पर शंकर ढाबा के पास एक ट्रक से एक क्विंटल 25 किलो गांजा बरामद किया गया है. पुलिस ने इस मामले में दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. सदर एएसपी शिवम धाकर को गुप्त सूचना मिली थी. मोतिहारी से सुगौली की ओर एक ट्रक में गांजे की खेप ले जाई जा रही थी. सूचना पर बंजरिया थानाध्यक्ष रमेश महतो के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई. टीम ने एनएच- 28 पर वाहन जांच अभियान चलाया. एक संदिग्ध ट्रक की जांच में गुप्त तहखाने से गांजा मिला. ट्रक पर फर्जी नंबर प्लेट लगी थी.

Add

बरामद गांजे की अनुमानित कीमत 10 लाख रुपये है, जब्त ट्रक और अन्य सामान की कीमत 15 लाख रुपये है. पकड़े गए तस्करों की पहचान रूपलाल सहनी (40) और जिउत कुमार (24) के रूप में हुई है. दोनों बंजरिया थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं. सूत्रों के अनुसार गांजा, नेपाल से ढाका होते हुए बंजरिया थाना क्षेत्र में लाया जा रहा था. पुलिस गिरफ्तार तस्करों के मोबाइल फोन से मुख्य तस्कर और नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है. एएसपी शिवम धाकर ने बताया कि मोतिहारी पुलिस मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। इस नेटवर्क में शामिल किसी को भी नहीं छोड़ा जाएगा.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *