विश्व पर्यावरण दिवस पर छपरा मेडिकल कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज, विवेकानंद फार्मेसी कॉलेज सहित अन्य जगहों पर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लिया गया संकल्प

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –  विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण एवं मतदाता जागरूकता के उद्देश्य से लोकनायक जयप्रकाश प्रौद्योगिकी संस्थान परिसर में जिला प्रशासन के द्वारा पौधारोपण किया गया. उक्त परिसर में आज विभिन्न स्थलों पर 200 पौधा लगाने का कार्य किया गया. साथ ही जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस सारण के तत्वाधान में मतदाता जागरूकता स्वीप अभियान के तहत उक्त परिसर में आंगनबाड़ी केंद्रों के सेविका सहायिका द्वारा निर्मित रंगोली का निरीक्षण किया गया. वहीं गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (जीएमसीएच), छपरा में भी विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधारोपण किया गया.

मौके पर मेडिकल कॉलेज जीएमसीएच के सुपरिटेंडेंट सह प्राचार्य डॉ सीपी जायसवाल सहित सभी चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा पौधारोपण किया गया. उक्त अवसर पर डॉ जायसवाल ने अस्पताल परिसर में पौधारोपण के दौरान कहा कि पर्यावरण संरक्षण को लेकर पौधारोपण नितांत आवश्यक है. ताकि, हमें वायुमंडल से प्रचुर मात्रा में ऑक्सीजन मिलती रहे. मौके पर प्राचार्य डॉक्टर जायसवाल के साथ डॉ आशीष रंजन डॉक्टर कुमारी सुमन आदर्श भारद्वाज, सुबोध नारायण सिंह, अंजू कुमारी, जीशान खान, रंजीत कुमार सहित अन्य लोगों उपस्थित रहे. जिनके द्वारा पर्यावरण संरक्षण का शपथ लिया गया.

वहीं सारण जिले का एकमात्र फार्मेसी संस्थान विवेकानंद VIP फार्मेसी कॉलेज परिसर में भी “विश्व पर्यावरण दिवस” के पौधारोपण कार्यक्रम का उद्घाटन संस्थान के व्यवस्थापक सह वी आई पी ग्रुप के निदेशक डॉ राहुल राज के नेतृत्व में किया गया. इस कार्यक्रम में संस्थान परिवार के सभी सदस्य, प्राचार्य, शिक्षक एवं सभी विद्यार्थियों ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. इस अवसर पर राहुल राज ने कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा हमारा प्रथम दायित्व होना चाहिए,

क्योंकि यह हमारे लिए जीवनदायिनी है. हम सभी को आज यह दृढ़ संकल्प लेना होगा कि पर्यावरण को दूषित होने से बचाने का हर संभव प्रयास करेंगे तथा साथ ही पर्यावरण को हरा भरा बनाने के उद्देश्य से अपने आस-पास अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाएंगे. जिससे धरती पर ऑक्सीजन की कमी न हो और तापमान भी सामान्य रहे. वहीं, छपरा जंक्शन स्थित रेल अस्पताल में भी सीनियर डीएमओ डॉक्टर विष्णु प्रभाकर, सीएचआई अनिल कुमार वर्मा, फार्मासिस्ट रितेश विभु सहित अन्य कर्मियों के द्वारा अस्पताल परिसर में पौधारोपण किया गया.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *