मैट्रिक के छात्र की गला दबाकर हत्या ; सड़क जाम कर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

0 minutes, 2 seconds Read

CHHAPRA DESK –  सारण जिले के नगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत नवलपुर गांव में एक किशोर की गला दबाकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है. मृत किशोर की पहचान जिसके के नगरा थाना क्षेत्र के नवलपुर गांव निवासी दशरथ साह के 17 वर्षीय पुत्र राजन कुमार के रूप में की गई है. उसका शव गांव स्थित खेत से बरामद किया गया है. इस घटना की जानकारी ग्रामीणों को तब लगी जब सुबह में शौच के लिए बांसवाड़ी की तरफ जा रहे थे तो देखा कि खेत में किशोर का शव पड़ा हुआ है. जिसके बाद उन लोगों के द्वारा इस घटना की सूचना 112 डायल कर पुलिस को दी गई.

Add

उस दौरान घटना स्थल पर काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई. मौके पर मौजूद ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि वह मैट्रिक का छात्र था और किसी रथ वाले के यहां शादी-विवाह में भी काम करता था. सूचना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने छपरा-मशरक तथा गड़खा-जलालपुर मुख्य पथ को जाम कर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया है.

छेड़खानी में दोस्तों के द्वारा हत्या किए जाने की आशंका

सूत्रों की माने तो राजन की हत्या छेड़खानी करने के कारण उसके दोस्तों के द्वारा ही गला दबाकर की गई है. इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए नगरा थाना अध्यक्ष के द्वारा दो युवकों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है. बताते चलें कि राजन के द्वारा दोस्त की बहन के साथ छेड़खानी किया गया था. जिसको लेकर कुछ माह पहले उनके बीच मारपीट भी हुई थी और उसी विवाद में हत्या की आशंका जताई जा रही है. फिलहाल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिवार वालों को सौंप दिया है. वही मामले की जांच की जा रही है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *