थावे भवानी मंदिर से ₹51 लाख का मुकुट चोरी मामले में गठित एसआईटी चार जिलों में कर रही छापेमारी

0 minutes, 3 seconds Read

CHHAPRA /SIWAN /GOPALGANJ DESK –  गोपालगंज के सुप्रसिद्ध थावे भवानी मंदिर के गर्भगृह से करोड़ों रुपए के मुकुट और कीमती जेवरात चोरी होने के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है. पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित के निर्देशन में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं थावे थानाध्यक्ष के नेतृत्व में विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया है. गठित टीम मामले की गंभीरता को देखते हुए छपरा, सिवान, पूर्वी चंपारण सहित अन्य जिलों में लगातार छापेमारी कर रही है. चोरों की पहचान बताने वालों के लिए एक लाख रुपए का इनाम घोषित किया गया है. SDPO प्रांजल और थावे थानाध्यक्ष के नेतृत्व में गठित पांच अलग-अलग पुलिस टीमें लगातार संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दे रही हैं. अब तक की कार्रवाई में डेढ़ दर्जन से अधिक संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

कैसे हुई चोरी: एसपी ने दी पूरी जानकारी

एसपी अवधेश दीक्षित ने बताया कि यह घटना रात करीब 11:30 से 12:00 बजे के बीच की है. दो नकाबपोश चोर पीछे के रास्ते से सीढ़ी लगाकर मंदिर में दाखिल हुए और बड़े कटर से ताला काटकर सोने क मुकुट, हार और एक छतरी चोरी कर ले गए. घटना की जानकारी मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर और थावे थानाध्यक्ष ने मौके पर पहुंचकर जांच की और वरीय अधिकारियों को अवगत कराया. एफएसएल टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए. वहीं डॉग स्क्वॉड को भी बुलाया गया था.

पेशेवर गिरोह पर शक, नट गिरोह के इर्द-गिर्द जांच

पुलिस सूत्रों के अनुसार इस वारदात के पीछे पेशेवर गिरोह की संलिप्तता की आशंका है. सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच नट गिरोह के इर्द-गिर्द घूम रही है, जो गोपालगंज के अलावा सिवान और छपरा के सीमावर्ती इलाकों में सक्रिय बताये जाते हैं. इसी क्रम में थावे, मीरगंज और आसपास के इलाकों की नट बस्तियों में छापेमारी की गई है. इसके अलावा सिवान जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र और जीबी नगर तरवारा इलाके में भी पुलिस टीमों ने दबिश दी है. वहीं छपरा के सीमावर्ती गांवों में भी संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की गई है. पुलिस का दावा है कि कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं, जिनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है. हिरासत में लिए गए लोगों की सीडीआर जांच भी की जा रही है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *