शहर से अधेड़ का शव बरामद ; नहीं हुई पहचान, जांच जारी

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK –   छपरा शहर के भगवान बाजार थाना अंतर्गत दरोगा राय चौक के समीप एक अधेड़ व्यक्ति का शव होने की सूचना से सनसनी फैल गई. वहीं सूचना के बाद 112 डायल पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल प्रारंभ किया. इस घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे भगवान बाजार थाना अध्यक्ष सुभाष कुमार सिंह के द्वारा शव को कब्जे में लेकर पहचान का प्रयास किया गया, लेकिन समाचार प्रेषण तक शव की पहचान नहीं हो पाई है. जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा,

Add

जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे पहचान के लिए सुरक्षित रखा गया है.  मृतक की उम्र करीब 45 वर्ष बताई जा रही है. अब यह जांच का विषय है कि उसकी मौत ठंड लगने से हुई है या कोई और मामला है. फिलहाल सभी की निगाहें पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं पहचान पर टिकी हुई है, जिससे खुलासा होगा कि उसकी मौत क्यों और कैसे हुई है. शव को पहचान हेतु पोस्टमार्टम के बाद 72 घंटे तक सुरक्षित रखा जाएगा. फिलहाल पहचान का प्रयास जारी है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *