डॉक्टर सजल के साथ रहने वाला डॉक्टर ही निकला पूरे कांड का मास्टरमाइंड ; एनकाउंटर के दौरान गिरफ्तार अपराधियों ने खोले राज

0 minutes, 2 seconds Read

CHHAPRA DESK –  शहर के चर्चित अपहरण मामले की गुत्थी को सारण पुलिस ने सुलझा दिया है. मुठभेड़ के दौरान दो अपराधियों के पैर में गोली मार मास्टरमाइंड डॉक्टर सहित कुल 6 अपराधियों की गिरफ्तारी की गई है. लेकिन, इस मामले में सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि डॉक्टर सजल के अपहरण एवं हत्या की साजिश किसी और ने नहीं, बल्कि उनके साथ रहने वाले डॉक्टर एसएन सिंह के द्वारा ही रची गई थी. इस पूरे कांड का मास्टरमाइंड डॉक्टर एसएन सिंह ही है. जो कि एनेस्थेटिक डॉक्टर बताए गए हैं. प्रेस वार्ता के दौरान इस बात की जानकारी देते हुए सारण एसएसपी डॉक्टर कुमार आशीष ने बताया कि पूरे मामले का उद्भेदन कर दिया गया है. एनकाउंटर के दौरान गिरफ्तार अपराधियों के द्वारा स्वीकारोक्ति बयान में डॉक्टर एसएन सिंह के द्वारा मास्टर प्लान बनाकर उन्हें हायर किया गया था.

Add

एनकाउंटर के दौरान गिरफ्तार अपराधियों में शहर के नगर थाना अंतर्गत दहियांवा निवासी रंजन राय एवं अवतार नगर थाना क्षेत्र निवासी सोनू राय, पटना जिला के बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र अंतर्गत ईस्ट बोरिंग कैनल रोड निवासी डॉक्टर एस एन सिंह उर्फ शिवनारायण सिंह, उनका एक कर्मी हरियाणा के बल्लभगढ़ जिला अंतर्गत बल्लभगढ़ थाना क्षेत्र के फरीदाबाद बल्लभगढ़ निवासी मोंटी भारती, छपरा नगर थाना क्षेत्र के साहेबगंज निवासी धीरज गिरी शामिल है.

जिनके पास से दो देसी कट्टा, एक पिस्तौल, दो जिंदा कारतूस एवं पांच खोखा बरामद किया गया है. गिरफ्तार रंजन राय एवं सोनू राय के पैर में गोली लगी है. इस संबंध में एसपी ने बताया कि इस घटना के मास्टरमाइंड डॉक्टर एसएन सिंह के द्वारा फिरौती के लिए इस पूरी घटना को अंजाम दिलवाया गया था. जिसमें करीब एक करोड रुपए की फिरौती मांगी जानी थी.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *