तालाब में मर गई ₹30 लाख की मछलियां ; जहर डालने का आरोप

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK –  सारण जिला के मढ़ौरा प्रखंड अंतर्गत भुवालपुर पंचायत स्थित दो तालाबों में अचानक मछलियों के मरने के कारण मत्स्य पालक की बेचैनी बढ़ गई है. इस मामले में मत्स्य पालक के द्वारा आरोप लगाया गया है कि बीती देर रात अज्ञात लोगों द्वारा उसके तालाब में जहर डाला गया है. इस घटना में करीब 30 लाख रुपये मूल्य की मछलियों के मर जाने से उनको भारी आर्थिक क्षति हुई है. पीड़ित मत्स्य पालक अखिलेश कुमार ने बताया कि मंगलवार सुबह जब वे तालाब पर पहुंचे तो बड़ी संख्या में मछलियां पानी की सतह पर मृत अवस्था में मिलीं. उन्होंने आरोप लगाया कि किसी ने आपसी दुश्मनी के कारण तालाब में जहरीला पदार्थ डाल दिया,

जिससे यह नुकसान हुआ है. घटना की खबर फैलते ही तालाब के आसपास ग्रामीणों की भीड़ जुट गई. मृत मछलियों को देखने के लिए लोगों का तांता लगा रहा. अखिलेश कुमार ने बताया कि तालाब में तैयार मछलियों की बाजार कीमत लगभग 30 लाख रुपये थी. इस घटना से उनकी वर्षों की मेहनत और निवेश पर बड़ा झटका लगा है. पीड़ित ने मामले की सूचना स्थानीय प्रशासन एवं संबंधित विभाग को दे दी है. उन्होंने घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषियों की पहचान करने, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने तथा नुकसान की भरपाई कराने की मांग की है. वहीं प्रशासन मामले की जांच में जुट गया है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *