JPU के कुलपति पर छात्र ने फेंका मोबिल ; विशाल सहित दो पर प्राथमिकी दर्ज

0 minutes, 3 seconds Read

CHHAPRA DESK – छपरा शहर स्थित जयप्रकाश विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर परमेंद्र कुमार वाजपेई पर आज दो छात्रों ने विश्वविद्यालय कैंपस में ही मोबिल फेंक दिया. हालांकि उनके द्वारा उस छात्र का हाथ पकड़े जाने के बाद मोबिल चेहरे पर तो नहीं पहुंचा लेकिन हाथ और कपड़े काले हो गए. बताया जा रहा है कि वह जैसे ही विश्वविद्यालय कैंपस पहुंचे एक छात्र ने ‘भ्रष्टाचारी कुलपति मुर्दाबाद’, ‘जातिवादी कुलपति मुर्दाबाद’, ‘मुझे अंक पत्र की हार्ड कॉपी दो’ का नारा लगाते हुए कुलपति पर मोबिल फेंक दिया. मालूम हो कि इसके पहले पूर्व कुलपति दिजेंद्र गुप्ता पर भी जगदम महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं में मोबिल फेंका था.
बता दें कि लगातार अंक पत्र न मिलने से छात्र-छात्राएं त्रस्त हैं.

Add

जिसका आक्रोश व्यक्त करने के लिए ऐसा किया गया है. लेकिन पूर्व में कुलपति एवं विश्वविद्यालय पदाधिकारी पर जो मोबिल कांड हुआ है उसमें छात्र संगठन ने आगे बढ़ चढ़कर प्रेस रिलीज जारी किया था कि यह कार्य हम लोगों ने किया है. लेकिन, इस बार ऐसा नहीं हो रहा है. कोई भी छात्र संगठन इस पर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है. सारे छात्र संगठनों ने एक स्वर में कहा कि यह निंदनीय कार्य है. हालांकि विश्वविद्यालय प्रशासन सारंण प्रमंडल के गरीब छात्र -छात्राओं को शैक्षणिक रूप से बर्बाद कर दिया है. लेकिन लोकतंत्र में विरोध करने के अन्य भी तरीके हैं,

जिसे अपनाया जा सकता था. इस घटना को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने पुलिस को तुरंत सूचना दी जिसमें पुलिस प्रशासन से जुड़े पदाधिकारियों ने घटना स्थल का निरीक्षण करते हुए विश्वविद्यालय के पदाधिकारियों से जानकारी हासिल की तथा त्वरित कार्रवाई का भरोसा दिया. इस मामले में विश्वविद्यालय प्रशासन के द्वारा दो छात्रों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. जिसमें एक विशाल नमक छात्रों को भी आरोपी बनाया गया है. वहीं सूचना के बाद मुफस्सिल थाना अध्यक्ष विश्वविद्यालय पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर विशाल और दूसरे छात्र के विषय में फोटो से पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटे हुए हैं.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *