युवती ने फांसी लगाकर किया खुदकुशी ; सदमे में परिवार

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK- सारण जिले के गड़खा थाना क्षेत्र अंतर्गत सैद सराय गांव में एक युवती ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया और इस घटना की जानकारी किसी को नहीं हुई. जब घर वाले उसके कमरे में पहुंचे तो देखा कि फंदे से लटकी हुई है. जिसके बाद घर परिवार में कोहराम मच गया. अब यह जांच के बाद ही पता चला चलेगा कि उसने खुदकुशी क्यों किया है. फिलहाल यह घटना गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है.

इस सूचना के मिलते ही गड़खा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से उतार कर कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया है. हालांकि उसने फांसी लगाकर क्यों खुदकुशी किया इसकी जानकारी नहीं हो पाई है. इस मामले में परिवार वाले कुछ भी बताने से हिचकते रहे. वहीं इस घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चा की जा रही है. कुछ लोग इसे प्रेम प्रसंग में खुदकुशी की बात भी बतला रहे हैं.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *