ताबड़तोड़ फायरिंग कर जदयू नेता की बेरहमी से हत्या ; रात में सोते समय अपराधियों ने गोलियों से किया छलनी

0 minutes, 1 second Read

BEGUSARAI DESK –  बिहार के बेगूसराय जिले में जदयू नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. वारदात छौड़ाही थाना क्षेत्र के पीरनगर वार्ड नंबर-10 में हुई, जहां 37 वर्षीय नीलेश कुमार पर हथियारबंद बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. गोली उनकी छाती, गर्दन और आंख के पास लगी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. परिजनों के मुताबिक गोली की आवाज सुनते ही घर वाले दौड़े, लेकिन लगभग 9 बदमाश हथियार लहराते हुए फरार हो गए. मृतक नीलेश कुमार जदयू के पंचायत अध्यक्ष रह चुके थे और हाल ही में विधानसभा चुनावों में काफी एक्टिव थे. परिवार ने बताया कि वह रोजाना की तरह रात में खाना खाकर मवेशी के बथान में सोने गए थे.

Add

उसी दौरान आधी रात को छह से अधिक बदमाश पहुंचे और उन पर कई राउंड फायरिंग कर दी. घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई.एक युवक को हिरासत में लेकर की जा रही है पूछताछ सूचना मिलते ही मंझौल डीएसपी और छौड़ाही थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस ने मौके से एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है. शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है, जबकि एफएसएल टीम को भी साक्ष्य जुटाने के लिए बुलाया गया.

मृतक के पिता ने क्या कहा

मृतक के पिता रामबली महतो ने बताया कि वारदात के समय गांव के ही बृजेश कुमार और जयप्रकाश महतो सहित अन्य लोग हथियार लहराते हुए भागते देखे गए. उन्होंने यह भी कहा कि हालांकि हाल में कोई विवाद नहीं था, लेकिन कुछ साल पहले जमीन को लेकर दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हुआ था.

एसपी मनीष ने क्या कहा

बेगूसराय एसपी मनीष ने बताया कि शुरुआती जांच में जमीन विवाद की बात सामने आ रही है. 2019 में दोनों पक्षों ने इस मामले को लेकर प्राथमिकी भी दर्ज कराई थी. उन्होंने कहा कि एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है और पुलिस टीम अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है. वारदात की गंभीरता को देखते हुए पुलिस पूरे मामले को कई एंगल से जांच रही है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *