फर्जी नर्सिंग होम में चल रहा था नवजात के सौदे का काला धंधा ; प्रशासन ने किया सील

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –  सारण जिला के मशरक थाना क्षेत्र अंतर्गत महावीर चौक के समीप फर्जी रूप से चलाये जा रहे एक नर्सिंग होम में नवजात का सौदा करने का मामला सामने आया है. इस मामले के प्रकाश में आने के बाद पुलिस ने नवजात को खरीदने पहुंचे व्यक्ति के साथ अन्य को भी गिरफ्तार कर लिया है. वहीं निजी नर्सिंग होम को सील कर दिया गया है. मौके पर मिशन मुक्ति फाउंडेशन के वीरेंद्र कुमार, सीओ सुमंत कुमार, बीडीओ पंकज कुमार, इंस्पेक्टर इंद्रजीत महतो, कार्यपालक पदाधिकारी बब्लू कुमार, थानाध्यक्ष रणजीत कुमार पासवान, नारायणी सेवा संस्थान से अखिलेंद्र सिंह समेत अन्य मौजूद रहें.

इस संबंध में बताया गया कि गुप्त सूचना मिली थी कि एक नवजात शिशु का खरीद-फरोख्त किया जा रहा है. सूचना के बाद टीम बना कर मशरक और पानापुर में नर्सिंग होम में छापेमारी की गयी. जिसमें नवजात शिशु को बरामद कर सदर अस्पताल छपरा भेज दिया गया. इस मामले में कुछ लोगों को इस मामले में हिरासत में लिया गया है. वहीं नर्सिंग होम को सील कर जांच-पड़ताल की जा रही है. फिलहाल बच्चे को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *