सोशल मीडिया पर अश्लील फोटो वीडियो वायरल कर ब्लैकमेल करने वाले आरोपी को पुलिस ने समस्तीपुर से किया गिरफ्तार

0 minutes, 2 seconds Read

CHHAPRA DESK –  सारण साइबर थानाध्यक्ष सह पुलिस उपाधीक्षक अमन ने त्वरित कार्रवाई कर अश्लील फोटो वीडियो वायरल करने के मामले में एक अभियुक्त को समस्तीपुर जिला से गिरफ्तार किया है. साइबर डीएसपी ने बताया कि साइबर थाना को लिखित सूचना प्राप्त हुई कि 01 युवक द्वारा उसके नाम का गलत फेसबुक अकाउंट बनाकर उसे ब्लैकमेल किया जा रहा है. इस संदर्भ में वादिनी के लिखित आवेदन के आधार पर सारण साइबर थाना कांड सं0-334/24 आई० टी० एक्ट दर्ज अनुसंधान प्रारंभ किया गया. तकनीकी अनुसंधान एवं प्राप्त आसूचना के आधार पर उस युवक को समस्तीपुर जिला के रोसड़ा थाना अंतर्गत मेहरौर गांव से गिरफ्तार किया गया.

गिरफ्तार युवक मेहरौर गांव निवासी संजीव कुमार राय है. जिसके पास से उक्त आईडी का मोबाइल बरामद किया गया है. इस मामले में डीएसपी ने बताया कि उक्त युवक के द्वारा एक युवती का फेक आईडी बनाकर उस पर अश्लील फोटो वीडियो लोड किया जा रहा था, जिसकी शिकायत के बाद उसे समस्तीपुर से गिरफ्तार कर लाया गया है. उसे जेल भेजा जा रहा है. छापामारी टीम में पुलिस उपाधीक्षक-सह-थानाध्यक्ष साइबर थाना, अमन कुमार, पु०अ०नि० मिनु कुमारी, सि0/516 लल्टु कुमार, सि0/742 आयुष कुमार पासवान एवं थाना के अन्य कर्मी शामिल थे.

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *