मिनी ग’न फैक्ट्री का उद्भेदन ; ह’थियारों का जखीरा बरामद

0 minutes, 0 seconds Read

AURANGABAD DESK – औरंगाबाद जिला पुलिस की विशेष टीम ने दाउदनगर थाना क्षेत्र के जमुआंव गांव में छापेमारी कर मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया है. छापेमारी के दौरान पुलिस ने वहां से 15 देसी कारबाइन, हथियार बनाने की लेथ मशीन, बड़ी मात्रा में औजार, कारतूस और दो बाइक बरामद किया है. वहीं पुलिस ने अंतर जिला गिरोह के पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार तस्करों में जमुआंव गांव के बबन साव, दाउदनगर थाना क्षेत्र के ठाकुर बिगहा निवासी वकील पासवान, ओबरा थाना क्षेत्र के घटारो के मनोज सिंह, गया जिले के टेकारी थाना क्षेत्र के मल्हया गांव निवासी संजय विश्वकर्मा और अरवल जिले के कलेर थाना मुख्यालय निवासी जितेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया गया है.


सोनवर्षा गांव से मुन्ना सिंह करता था हथियार की तस्करी

हथियार तस्करों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी के दौरान तस्करी की सूचना पर ओबरा थाना क्षेत्र के सोनवर्षा गांव में छापेमारी कर मुन्ना सिंह को गिरफ्तार किया गया है. जिसके घर से दो राइफल, तीन देशी कट्टा, 24 कारतूस, रेती, हेक्शा ब्लेड, छेनी समेत अन्य औजार और मोबाइल बरामद किया गया है. एसपी स्वप्ना गौतम मेश्राम ने बताया कि जमुआंव गांव में आग्नेयास्त्र फैक्ट्री का संचालन किया जा रहा था. हथियार बनाने का धंधा चला रहा था.

हथियार बनाने से लेकर तस्करी की सूचना पर एएसपी अभियान मुकेश कुमार, दाउदनगर एसडीपीओ कुमार ऋषिराज के नेतृत्व में गठित विशेष टीम के पुलिसकर्मियों ने छापेमारी कर जमुआंव गांव में फैक्ट्री को पकड़ा. एसपी ने बताया कि इसी कार्रवाई के दौरान ओबरा के सोनवर्षा गांव में हथियार की तस्करी का धंधा में संलिप्त मुन्ना सिंह को गिरफ्तार किया गया. जिसके घर से हथियार, कारतूस और कुछ औजार बरामद किया गया है. मुन्ना हथियार लाकर बेचने का तस्करी करता था. गिरफ्तार तस्करों में संजय विश्वकर्मा का तार नक्सल से जुड़ा है. तस्करों का कनेक्शन मुंगेर से जुड़ा मिला है. गिरोह के अन्य तस्करों की पहचान कर गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *