न्यायालय कर्मियों ने अनिश्चित कालीन हड़ताल का किया आगाज ; पहले दिन न्यायालय कर्मियों ने कोर्ट कार्य को ठप्प कर न्यायालय परिसर में किया प्रदर्शन

0 minutes, 5 seconds Read

 

CHHAPRA DESK –  छपरा व्यवहार न्यायालय कर्मियों ने अपनी लंबित मांगों के आलोक में आज अनिश्चितकालीन हड़ताल का आगाज करते हुए न्यायालय के सभी कार्यों को ठप्प कर दिया. जिसके कारण न्यायालय कार्य पूरे दिन बंद रहा. वहीं आज 16 जनवरी से अनिश्चित कालीन हड़ताल को सफल बनाने के लिए व्यवहार न्यायालय के कर्मियों ने प्रदर्शन किया. कर्मचारियों के अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जाने से सभी अदालतों में न्यायिक कार्य ठप्प हो गया.हड़ताल के कारण न्यायालयों में अत्यावश्यक न्यायिक कार्य जैसे जमानत आवेदनों की सुनवाई से लेकर रिमांड व रिहाई की प्रक्रिया भी ठप्प हो गई है.

 

Add

बिहार राज्य व्यवहार न्यायालय कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष व सचिव ने बताया कि राज्य भर के अदालतों के कर्मचारी पटना उच्च न्यायालय की उनकी मांगों पर उदासीनता और राज्य सरकार की हठधर्मिता के कारण हड़ताल पर जाने को विवश हो गए हैं. राजेश्वर तिवारी अध्यक्ष बिहार राज्य व्यवहार न्यायालय कर्मचारी संघ ने बताया कि पूर्व में एक जुलाई 2024 को घोषित हड़ताल का कार्यक्रम पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के आश्वासन के बाद टाल दिया गया था कि उनकी मांगों पर दो माह के भीतर ठोस निर्णय लिया जायेगा. कर्मचारी संघ के अध्यक्ष ने बताया कि उनकी चार सूत्री मांगों यथा स्नातक योग्यता के मुताबिक स्नातक वेतनमान, अनुकम्पा नियुक्ति, कालबद्ध प्रोन्नति एवं सेवा शर्त नियमावली में संशोधन पर कोई विचार नहीं किया गया उल्टे कर्मचारियों को दमनात्मक कार्रवाई का धौंस दिखाया जा रहा है.

उन्होंने कहा कि अदालतों में कर्मचारियों की हड़ताल से न्यायिक सेवा चरमरा gai हैं, कैदियों को जेल भेजने, रिहाई आदेशों, जमानत आवेदनों पर सुनवाई जैसे कई अत्यावश्यक न्यायिक कार्य प्रभावित हुआ हैं . जिसका जिम्मेदार संयुक्त रूप से पटना उच्च न्यायालय व बिहार सरकार के विधि विभाग और वित्त विभाग है. न्याय के मंदिर में सेवा देने वाले कर्मचारियों को दशकों से स्नातक स्तर का वेतनमान व प्रोन्नति,अनुकम्पा नियुक्ति, चतुर्थवर्गीय कर्मचारियों की कालबद्ध प्रोन्नति और विशेष राज्य न्यायिक कर्मचारी व अधिकारी कैडर का निर्माण आदि में कोई कार्रवाई नहीं कि गई है.

नतीज़तन न्याय के मंदिर में ही न्यायिक कर्मचारी अपनी मांगों की पूर्ति तक हड़ताल पर जाने को विवश हो गये है. न्यायालय के कर्मचारियों ने आज अपनी मांगों को लेकर न्यायालय गेट पर रोषपूर्ण प्रदर्शन भी किया. इस अवसर पर राजेश्वर तिवारी अध्यक्ष बिहार राज्य व्यवहार न्यायालय कर्मचारी संघ, श्रवण कुमार जिला सचिव हीरा नाथ ठाकुर जिला अध्यक्ष, राजीव कुमार विभूति त्रिवेदी रवि प्रकाश राहुल कुमार विकास कुमार विशाल कुमार आशुलिपिक चंदन कुमार संजय कुमार अनुसेवक सहित कई कर्मचारियों ने बैनर पोस्टर के साथ प्रदर्शन किया और हड़ताल को सफल बनाने का संकल्प लिया.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *