शहर के श्यामचक फ्लाईओवर से एक व्यक्ति को नीचे फेंक कर हत्या ; सिपाही के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज

0 minutes, 2 seconds Read

CHHAPRA DESK –  छपरा शहर के श्यामचक फ्लाईओवर से एक व्यक्ति को नीचे फेंक कर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. मृतक छपरा मंडल कारा के समीप गुमटीनुमा दुकान में पारचून दुकान चलाता था. इस मामले में मृतक की पत्नी के बयान पर एक सिपाही को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. मृत व्यक्ति छपरा शहर के भगवान बाजार थाना अंतर्गत छत्रधारी बाजार राणा प्रताप नगर मोहल्ला निवासी स्वर्गीय रघुनाथ साह का 38 वर्षीय पुत्र रामू कुमार बताया गया है. जिसके मौत की सूचना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है. उसकी मौत शहर के मुफस्सिल थाना अंतर्गत मगाईडीह गांव के समीप श्याम चक रेलवे फ्लाईओवर से गिरकर हुई है. वह कैसे गिरा? किसने धक्का दिया? यह विषय आज आपका विषय है.

मंडलकारा का सिपाही उसे साथ लेकर गया था किसी नेवता में और मोबाइल स्विच ऑफ कर हो गया फरार

इस घटना के संबंध में मृत रामू के परिवार वालों ने बताया कि वह मंडल कारा के समीप गुमटीनुमा दुकान में पारचून दुकान चलाता था और उसकी बाइक मंडल कारा का सिपाही शिव शंकर ही रखता था और चलाता था. बीती रात्रि किसी नेवता में ले जाने के लिए शिव शंकर सिपाही उसे साथ ले गया. उस दौरान छात्रधारी बाजार निवासी अभय साह भी उस नेवता में गया था. वापस लौटने के दौरान यह घटना घटी है. देर रात रामू के घर वालों को सूचना मिली कि वह फ्लाईओवर से नीचे गिर गया है और स्थिति गंभीर है.

जिसके बाद गंभीर स्थिति में उसे सदर अस्पताल पहुंचाया गया जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक के द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया. जिसके बाद परिवार वालों में कोहराम मच गया. वहीं सदर अस्पताल में मौजूद थाना पुलिस जांच के लिए श्यामचक स्थित फ्लाईओवर पर पहुंची और उसके नीचे जमीन पर खून के निशान पाये गये. हालांकि इस घटना के बाद मंडल कारा का सिपाही शिव शंकर अपने मोबाइल को स्विच ऑफ करने के बाद फरार हो चुका है.

पत्नी ने सिपाही को बनाया नामजद अभियुक्त

उक्त घटना के बाद सिपाही बाइक लेकर मौके से फरार हो चुका है और उसके द्वारा अपना मोबाइल भी स्विच ऑफ कर लिया गया है. जिसके बाद इस मामले में मृतक की पत्नी के बयान पर उक्त सिपाही के खिलाफ पुल से नीचे फेंक हत्या करने की नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. दर्ज प्राथमिकी में उसके द्वारा बताया गया कि उसके पति का मोटरसाइकिल भी उक्त सिपाही रखता था जिसको लेकर इसके पहले उनके बीच नोंकझोंक भी हुई थी और उसी कारण पुल से नीचे गिरा कर उसके पति की हत्या की गई है. जबकि वहां पर बाइक दुर्घटना का कोई निशान नहीं है और ना ही बाइक वहां पर है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *