शाह बनवारी लाल पोखर में डू’बे युवक का श’व बरामद ; हुई शिनाख्त

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – छपरा शहर के भगवान बाजार थाना अंतर्गत शाह बनवारी लाल पोखर में डूबे युवक के शव की बरामदगी के बाद उसकी पहचान स्थानीय थाना क्षेत्र के गुदरी बाजार सलापतगंज मोहल्ला निवासी स्वर्गीय नारायण साह के 25 वर्षीय पुत्र भंटू कुमार के रूप में की गई है. दूसरे दिन शव के पोखर से बरामद होने के बाद भगवान बाजार थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान के बाद पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद परिवार वालों को सौंप दिया गया. इस घटना के संबंध में मृतक के परिवार वालों ने बताया कि वह पोखर पर मछली देखने गया था और उसी दौरान पोखर में गिरकर डूब गया. हालांकि परिवार वालों के द्वारा उसकी खोजबीन भी नहीं की गई थी. वही पोखर से शव बरामद होने के साथ ही परिवार वालों में रोना-पीटना लग गया.

प्रत्यक्षदर्शियों ने दी थी पोखर में छलांग लगाने की जानकारी

बताते चलें कि बीते दिन पोखर पर मौजूद कुछ युवकों के द्वारा शोर मचाया गया कि एक युवक ने अचानक पोखर में छलांग लगा दिया है. इस सूचना के बाद पोखर पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई. वहीं भगवान बाजार थाना पुलिस ने गोताखोर की मदद से घंटो पोखर से शव को निकालने का प्रयास किया, लेकिन काफी प्रयास के बाद भी पोखर से शव बरामद नहीं हो सका. जबकि गोताखोर की भी मदद ली गई थी और महाजाल भी फेंका गया था. वहीं दूसरे दिन पोखर से शव को बरामद किया जा सका. जिसके बाद पुलिस में शव का पोस्टमार्टम छपरा सदरअस्पताल में कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *