दोस्त के साथ होली मना कर खाया मी’ट-भात ; फोरलेन पर मिली ला’श, दोस्त गिरफ्तार

0 minutes, 5 seconds Read

CHHAPRA DESK – दोस्त के साथ मिलकर घर की छत पर मीट-भात बनाया और खाने के बाद जमकर होली खेला. जिसके बाद देर रात्रि उसका शव घर के समीप बिनदोलिया गांव स्थित फोर लेन से बरामद किया गया. इस घटना की सूचना जैसे ही परिवार वालों को लगी, परिवार में रोना-पीटना लग गया. सूचना के बाद परिवार वाले मौके पर पहुंचे और इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई. जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा, जहां शव का पंचनामा किए जाने की प्रक्रिया की जा रही है.

मृत युवक की पहचान जिले के मुफस्सिल थाना अंतर्गत यमुना मठिया गांव निवासी सुपन प्रसाद यादव के 24 वर्षीय पुत्र धीरज प्रसाद यादव के रूप में की गई है. इस मामले में धीरज के पिता सुपन प्रसाद यादव ने हत्या की आशंका जताई है. उनकी शिकायत पर उसके एक दोस्त दीपू यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. जिससे पूछताछ की जा रही है. इस घटना के संबंध में मृतक के पिता ने बताया कि बीते दिन मोहल्ले में होली मनाया जा रहा था. जिसको लेकर वह अपने बिनटोलिया स्थित दूसरे मकान पर जाकर दोस्त के साथ घर की छत पर मीट-भात बनाया और खाया. जिसके बाद देर रात्रि उन्हें सूचना मिली कि उसका शव फोरलेन पर पड़ा हुआ है.

इस सूचना के बाद घर में रोना-पीटना लग गया. उनका आरोप है कि दोस्तों के द्वारा चाकू मार कर उसकी हत्या की गई है, क्योंकि सिर पर जख्म के गहरे निशान है. वही इस मामले में पुलिस दोनो ही बिंदुओं पर जांच कर रही है. समाचार प्रेषण तक पुलिस मृतक के एक दोस्त दीपू यादव को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ कर रही है. अब सभी की निगाहें पोस्टमार्टम रिपोर्ट और उसके दोस्त के बयान पर टिकी हुई है.

क्या कहते हैं थानाध्यक्ष

इस मामले में मुफस्सिल थाना अध्यक्ष विशाल आनंद ने बताया कि चाकू मार कर हत्या किए जाने का की बात मृतक के परिवार वालों द्वारा बताई गई है. जिसके आलोक में मृत धीरज के दोस्त दीपू यादव को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की जा रही है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *