लू”टपाट के दौरान सीएसपी संचालक दंपति को अ’पराधियों ने मारी गोली ; पति की मौ’त पत्नी का चल रहा उपचार

0 minutes, 2 seconds Read

 

HAJIPUR DESK – बिहार के हाजीपुर में बेखौफ अपराधियों ने सीएसपी संचालक दंपति को गोली दी. इस घटना में पति की मौके पर मौत हो गई, जबकि पत्नी घायल अवस्था में सदर अस्पताल में इलाजरत है. घटना सदर थाना क्षेत्र के अदलपुर की है. ये दोनों अपने घर में ही सीएसपी संचालित करते थे. पति-पत्नी की पहचान हाजीपुर के अदलपुर निवासी धनेश्वर सिंह एवं किरण देवी के रूप में की गई है. घटना के संबंध में स्थानीय लोगों का कहना है कि मोटरसाइकिल सवार तीन अपराधियों ने पूरी घटना को अंजाम दिया है.

लोगों ने बताया कि दरवाजे पर ही पत्नी किरण देवी CSP संचालित करती थी और पति धनेश्वर सिंह बैंक में गार्ड का काम करते थे. किरण देवी 5 साल से CSP अपने दरवाजे पर ही चलाती हैं. स्थानीय लोगों के मुताबिक मोटरसाइकिल सवार तीन अपराधी अचानक CSP लूटने के इरादे से वहां पहुंचे और लूटपाट करने लगे. तभी वहां धनेश्वर सिंह पहुंच गये. वहां पहुंचते ही धनेश्वर सिंह अपराधियों का विरोध करने लगे, इसी दौरान अपराधियों ने धनेश्वर सिंह पर अंधाधुंध फायरिंग करने लगे.

लूट का विरोध करने के दौरान मारी गोली

इस गोलीबारी में धनेश्वर सिंह की गोली लगने से घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई. धनेश्वर सिंह पर गोली चलाते देख उनकी पत्नी किरण देवी CSP से बाहर निकाल कर आई और अपराधियों का विरोध करने लगी. इसी दौरान अपराधियों ने किरण देवी पर भी अंधाधुन फायरिंग करने लगे, जिससे उनकी पत्नी भी गोली लगने से घायल हो गई. गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग उधर दौड़ पड़े। लोगों को उधर आते देख अपराधी वहां से फरार हो गये. वहीं स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच में जुट गई। घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। साथ ही पुलिस आसपास के सीसीटीवी को खंगाल रही है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *