सड़क हादसे में मृत तीन अज्ञात में एक की पहचान टेंपो चालक के रूप में हुई ; दो शवों की नहीं हुई अब तक शिनाख्त

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK –  सारण जिले में तेज रफ्तार का कहर लगातार जारी है. इधर एक सप्ताह में नाच पार्टी के तीसरे वाहन की दुर्घटना में फिर तीन लोगों की मौत हुई है. मृतक हुड़का नाच पार्टी के बताए गए हैं. समाचार प्रेषण तक दो लोगों की शिनाख्त नहीं हो पाई है. वही एक युवक की पहचान तरैया थाना क्षेत्र के पचरौड़ गांव निवासी बलिराम सिंह के 25 वर्षीय पुत्र कुणाल कुमार सिंह के रूप में की गई है, जो कि टेंपो चालक बताया गया है. वहीं दो लोगों के शव की शिनाख्त को लेकर पुलिस प्रयास में लगी हुई है. दोनों शवों की पहचान को लेकर पुलिस प्रयास में जुटी है. घटना जिले के दाउदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मुख्य मार्ग की बताई गई है.

दाउदपुर थाना क्षेत्र के बनवार ढाला के समीप ट्रक और सीएनजी टेंपो के बीच हुई भीषण टक्कर हुई है. जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई है. हादसा इतना जबरदस्त था कि टेंपो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. वहीं स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को 102 एंबुलेंस से सदर अस्पताल भेजा गया, जहां सदर अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ अर्जुन कुमार ने बताया कि घायलों की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो चुकी थी. टेंपो के आधार पर एक मृतक की पहचान टेंपो चालक के रूप में हुई. फिलहाल दो मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है. दोनों ही शवों को पोस्टमार्टम के बाद 72 घंटे तक के लिए सुरक्षित रखा गया है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *