युवती भाग कर प्रेमी के साथ पहुंची थाना फिर सबके सामने ही डाल दिया वरमाला ; इंगेजमेंट के बाद हो गया था प्यार पर परिवार में तकरार

0 minutes, 2 seconds Read

CHHAPRA DESK –  छपरा शहर में प्रेम प्रसंग का एक अलग ही मामला प्रकाश में आया है, जहां एक युवती भाग कर प्रेमी के साथ थाना पहुंची और सूचना मिलते ही पीछे-पीछे दोनों परिवार वाले भी पहुंचे, तब तक युवती ने प्रेमी के गले में वरमाला डाल दिया. मामला छपरा शहर के नगर थाना से सामने आया है, जहां शादी में टालमटोल से नाराज युवती प्रेमी के घर पहुंच गई. बताया जा रहा है कि ताजपुर मांझी निवासी वीरेंद्र महतो की पुत्री सुलेखा कुमारी की शादी पहले से ही नगर थाना क्षेत्र के कटहरी बाग निवासी शंभू कुमार के पुत्र सन्नी कुमार के साथ तय थी. पांच अगस्त 2025 को शहर के धर्मनाथ मंदिर में दोनों पक्षों की मौजूदगी में धूमधाम से रिंग सेरेमनी आयोजित की गई थी.

Add

इस संबंध में लड़के ने बताया कि कार्यक्रम काफी धूमधाम और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ सम्पन्न हुआ था. रिंग सेरेमनी के बाद शादी की तैयारियों को लेकर बातचीत शुरू हुई, लेकिन धीरे-धीरे दूसरे पक्ष की ओर से टालमटोल का रवैया अपनाया जाने लगा. लड़के का आरोप है कि बार-बार संपर्क करने के बावजूद स्पष्ट जवाब नहीं दिया जा रहा था, जिससे स्थिति को लेकर असमंजस बना रहा और मामला धीरे-धीरे विवाद की ओर बढ़ता चला गया. वहीं परिजनों के अनुसार काफी दिनों से शादी को लेकर बातचीत चल रही थी,

लेकिन लड़के पक्ष की ओर से लगातार टालमटोल किया जा रहा था. इससे नाराज होकर युवती गुरुवार को सीधे युवक के घर पहुंच गई. युवती के पहुंचने के बाद दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक बातचीत हुई. मामला बढ़ता देख दोनों पक्ष थाना पहुंचे, जहां युवक और युवती ने आपसी सहमति से शादी करने की बात कही. जिसके बाद नगर थाना के सामने ही दोनों ने माला पहनाकर शादी कबूल कर लिया. अब यह मामला जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *