प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना के संचालन समिति की बैठक में विकासात्मक कार्यों पर हुई चर्चा

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK –  मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना के माध्यम से शहरी क्षेत्रों के विकास को लेकर सारण समाहरणालय सभागार में विज्ञान प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग मंत्री सह प्रभारी मंत्री सुमित सिंह की अध्यक्षता में संचालन समिति की बैठक आहुत की गई. जिसमें सारण जिला क्षेत्र के सभी सदस्य बिहार विधान परिषद एवं बिहार विधान सभा के साथ शहरी निकायों के समग्र विकास से संबंधित योजनाओं की प्राथमिकता सूची पर चर्चा की गई. इस योजना के माध्यम से शहरी क्षेत्रों के समग्र विकास हेतु आवश्यक सड़क, नाला, पार्क, पार्किंग स्थल, स्ट्रीट लाइटिंग, हाई मास्ट लाइट, जल निकायों का जीर्णोद्धार, घाट का निर्माण आदि से संबंधित योजनाओं का क्रियान्वयन किया जायेगा.

वहीं सभी सदस्यों से प्राप्त प्राथमिकता सूची के आधार पर योजनाओं का प्राक्कलन तैयार किया जायेगा. जिसके बाद योजनाओं की प्रशासनिक स्वीकृति के उपरांत अग्रेतर कार्रवाई हेतु विभाग को भेजा जायेगा. बैठक में विधान पार्षद सच्चिदानंद राय एवं वीरेंद्र नारायण यादव, छपरा विधायक सी एन गुप्ता, मढ़ौरा विधायक जितेंद्र राय, परसा विधायक छोटेलाल राय, जिलाधिकारी अमन समीर, पुलिस अधीक्षक डॉ कुमार आशीष, नगर आयुक्त छपरा नगर निगम, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, सभी नगर निकायों के कार्यपालक पदाधिकारी आदि उपस्थित थे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *