सड़क हादसे में छपरा के युवक की सिवान में मौत ; जा रहा था शादी समारोह में शामिल होने

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA / SIWAN DESK –  शादी समारोह में शामिल होने सिवान जा रहे छपरा के एक युवक की सिवान जिला अंतर्गत मैरवा थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में मौत हुई है. घटना सिवान जिला अंतर्गत मैरवा थाना क्षेत्र के मिसकरही मोड़ पर एलआईसी बिल्डिंग के समीप की है. जहां पास सड़क दुर्घटना में छपरा के एक युवक की मौत हो गई है. मृत युवक की पहचान छपरा शहर के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत करीम चक निवासी स्वर्गीय सुदामा शर्मा के पुत्र साहेब शर्मा के रूप में हुई है. वह अपने रिश्तेदार के घर शादी समारोह में शामिल होने गया था. जहां वह सामान लेने जा रहा था तभी अनियंत्रित बोलेरो ने उसे अपनी चपेट में ले लिया. जिससे बीच सड़क पर गिरने से सिर में गंभीर रूप से चोट लग गया और कान से खून निकलने लगा.

Add

इसके बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें मैरवा रेफरल अस्पताल पहुंचाया, जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना दी और शव को सिवान सदर अस्पताल में लाकर पोस्टमॉर्टम कराया गया. इस मामले में मैरवा थाना प्रभारी राकेश कुमार ने कहा कि घटना के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराकर उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया है. वहीं अज्ञात बोलेरो चालक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *