सारण पुलिस लगातार चला रही मद्यनिषेध विशेष अभियान ; 105 ली० शराब के साथ 13 गिरफ्तार ; 38 दिनों में 8278 स्थानों पर छापामारी, 19716.96 ली० शराब जब्त, 904 गिरफ्तारी

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –  सारण पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में सारण पुलिस द्वारा जिले में अवैध शराब / मादक पदार्थ का सेवन, निर्माण, बिक्री, भण्डारण, परिवहन, शराब तस्करों एवं शराब कारोबारियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई हेतु विशेष अभियान चलाकर 198 जगहों पर छापामारी की गई. जिसमें 06 कांड एवं 05 सनहा दर्ज कर कुल 13 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया. वहीं 105 लीटर देसी शराब जब्त किया गया. इस अभियान में 09 शराब भट्ठियों को ध्वस्त कर लगभग 3965 लीटर अर्द्धनिर्मित शराब विनष्ट किया गया. बताते चलें कि विगत 38 दिनों में सारण पुलिस द्वारा 8278 स्थानों पर छापामारी कर 372 कांड एवं 354 सनहा दर्ज कर कुल 904 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया

तथा 13272.55 लीटर देशी शराब, 6184.715 लीटर विदेशी शराब, 261.75 लीटर स्त्रीट, 26 गैस सिलेन्डर, 21 तसला, 16 गैस चुल्हा, 06 शराब बनाने वाला बर्तन, 01 मोटर, 02 ट्रक, 12 चार पहिया वाहन, 01 ई-रिक्शा, 04 टेम्पो, 05 स्कूटी, 61 मोटरसाईकिल, 01 साईकिल, 08 ड्रम, 21 मोबाइल, 01 जी०पी०एस०, 01 फास्ट टैग, 01 पिकअप, 01 आधार कार्ड एवं नगद राशि-34038 रू० जब्त किया गया. इस अभियान में कुल 355 शराब की भट्ठियों को ध्वस्त कर लगभग 229385 लीटर अर्द्धनिर्मित शराब विनष्ट किया गया.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *