आगामी त्यौहारों पर यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने साप्ताहिक गाड़ी छपरा-जालना को दिसंबर तक तो गोरखपुर-छपरा-नारंगी को सितंबर तक चलाने का लिया निर्णय

0 minutes, 3 seconds Read

CHHAPRA DESK –  वाराणसी रेलवे प्रशासन द्वारा आगामी दशहरा, दीपावली एवं छठ त्यौहारों पर यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए पूर्व से चलायी जा रही 07651/07652 जालना-छपरा-जालना साप्ताहिक त्यौहार विशेष गाड़ी का संचलन अवधि का विस्तार 25 दिसम्बर, 2024 तक जालना से प्रत्येक बुधवार को तथा 27 दिसम्बर, 2024 तक प्रत्येक शुक्रवार को छपरा से निम्नवत किया जायेगा. 07651 जालना-छपरा साप्ताहिक त्यौहार विशेष गाड़ी 25 दिसम्बर, 2024 तक प्रत्येक बुधवार को जालना से 23.35 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन औरंगाबाद से 00.20 बजे, मनमाड से 04.20 बजे, भुसावल से 06.40 बजे, खंडवा से 08.55 बजे, हरदा से 10.02 बजे, इटारसी से 12.10 बजे, पिपरिया से 13.02 बजे,

गाडरवारा से 13.27 बजे, नरसिंहपुर से 14.00 बजे, जबलपुर से 15.40 बजे, कटनी से 17.00 बजे, मैहर से 17.42 बजे, सतना से 18.25 बजे, मानिकपुर से 20.10 बजे, प्रयागराज जंक्शन से 22.40 बजे, ज्ञानपुर रोड से 23.50 बजे, तीसरे दिन बनारस से 00.55 बजे, वाराणसी जंक्शन से 01.20 बजे, औंड़िहार से 02.02 बजे, गाजीपुर सिटी से 02.50 बजे, बलिया से 03.45 बजे तथा सहतवार से 04.05 बजे छूटकर छपरा 05.30 बजे पहुंचेगी. वहीं 07652 छपरा-जालना साप्ताहिक त्यौहार विशेष गाड़ी 27 दिसम्बर, 2024 तक प्रत्येक शुक्रवार को छपरा से 22.15 बजे प्रस्थान कर सहतवार से 23.00 बजे,

बलिया से 23.25 बजे, दूसरे दिन गाजीपुर सिटी से 00.25 बजे, औंड़िहार से 01.00 बजे, वाराणसी जंक्शन से 02.30 बजे, बनारस से 02.45 बजे, ज्ञानपुर रोड से 03.37 बजे, प्रयागराज जंक्शन से 05.25 बजे, मानिकपुर से 07.37 बजे, सतना से 08.35 बजे, मैहर से 09.00 बजे, कटनी से 09.47 बजे, जबलपुर से 11.10 बजे, नरसिंहपुर से 12.12 बजे, गाडरवारा से 12.40 बजे, पिपरिया से 13.07 बजे, इटारसी से 14.30 बजे, हरदा से 15.22 बजे, खंडवा से 17.37 बजे, भुसावल से 19.25 बजे, मनमाड से 22.00 बजे तथा तीसरे दिन औरंगाबाद से 01.05 बजे छूटकर जालना 04.00 बजे पहुंचेगी.

इस गाड़ी में वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 01, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 02, शयनयान श्रेणी के 08, साधारण द्वितीय श्रेणी के 05 तथा एसएलआर के 02 कोचों सहित कुल 18 कोच लगाये जाएंगे.वहीं, 05633/05634 नारंगी-गोरखपुर-नारंगी विशेष गाड़ी का संचलन नारंगी से 03 से 24 अक्टूबर, 2024 तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को तथा गोरखपुर से 04 से 25 अक्टूबर, 2024 तक प्रत्येक शुक्रवार को 04 फेरों के लिये निम्नवत किया जायेगा.

05633 नारंगी-गोरखपुर विशेष गाड़ी नारंगी से 03 से 24 अक्टूबर, 2024 तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को नारंगी से 13.20 बजे प्रस्थान कर गुवाहाटी से 14.00 बजे, कामाख्या से 14.20 बजे, रंगिया से 15.15 बजे, न्यू बंगाईगांव से 17.20 बजे, कोकराझार से 17.52 बजे, न्यू कोचबिहार से 19.00 बजे, न्यू जलपाईगुड़ी से 21.45 बजे, अलुआबाड़ी रोड से 22.29 बजे, किशनगंज से 23.00 बजे, बारसोई से 23.57 बजे, दूसरे दिन कटिहार से 01.30 बजे, नवगछिया से 02.22 बजे, मानसी से 03.10 बजे, खगड़िया से 03.22 बजे, बेगूसराय से 03.58 बजे, बरौनी से 04.45 बजे, हाजीपुर 07.20 बजे, सोनपुर से 07.32 बजे, छपरा से 09.25 बजे, सिवान से 10.25 बजे तथा देवरिया सदर से 11.30 बजे छूटकर गोरखपुर 13.00 बजे पहुंचेगी. वहीं
वापसी यात्रा में, 05634 गोरखपुर-नारंगी विशेष गाड़ी गोरखपुर से 04 से 25 अक्टूबर,

2024 तक प्रत्येक शुक्रवार को गोरखपुर से 20.55 बजे प्रस्थान कर देवरिया सदर से 22.00 बजे, सिवान से 23.10 बजे, दूसरे दिन छपरा से 00.20 बजे, सोनपुर से 01.22 बजे, हाजीपुर से 01.37 बजे, बरौनी से 03.30 बजे, बेगूसराय से 03.50 बजे, खगड़िया से 04.50 बजे, मानसी से 05.02 बजे, नवगछिया से 06.02 बजे, कटिहार से 10.30 बजे, बारसोई से 11.07 बजे, किशनगंज से 11.52 बजे, अलुआबाड़ी रोड से 12.17 बजे, न्यू जलपाईगुड़ी से 13.55 बजे, न्यू कोचबिहार से 16.05 बजे, कोकराझार से 17.27 बजे, न्यू बंगाईगाँव से 18.25 बजे, रंगिया से 20.25 बजे, कामाख्या से 22.20 बजे तथा गुवाहाटी से 22.50 बजे छूटकर नारंगी 23.10 बजे पहुंचेगी. इस गाडी में जीएसएलआर/एसएलआरडी के 02, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 06, शयनयान श्रेणी के 11, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 02 कोचों सहित कुल 21 कोच लगाये जायेंगे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *