रिहायशी इलाके में दिखाई दिया तेंदुआ ; पहुंची वनविभाग की टीम

0 minutes, 1 second Read

ROHTAS DESK – रोहतास जिला के चेनारी के कैमूर पहाड़ी के उगहनी के समीप आज एक तेंदुआ देखा गया. हालांकि वह अभी तक हिंसक नहीं है. तेंदुआ चुपचाप जंगल में एक किनारे पत्थर पर बैठा हुआ है. बड़ी बात है कि आसपास से कांवरिया भी आ जा रहे हैं, लेकिन यह तेंदुआ कांवरियों को भी डिस्टर्ब नहीं कर रहा है. गुप्ता धाम जाने वाले कांवरिया भी तेंदुआ को देखते हुए भी बगल से गुजर रहे हैं. वहीं वन विभाग को जब इसकी सूचना मिली तो पूरी टीम मौके पर पहुंची है तथा तेंदुआ को रेस्क्यू कर और अंदर जंगल में छोड़ने की योजना पर काम शुरू कर दिया गया है. तस्वीरों में आप देख सकते हैं किस प्रकार तेंदुआ जंगल में एक पत्थर पर आराम से बैठा हुआ है.

बता दें कि कैमूर पहाड़ी वन्य जीव प्राणियों खासकर तेंदुआ, टाइगर आदि के लिए अभयारण्य है. समय-समय पर तेंदुआ जंगल में दिखाई देता है. वहीं यह तेंदुआ जंगल से निकलकर रिहायसी इलाके में न आ गया है. जिसको देखते हुए फॉरेस्ट डिपार्टमेंट के लोग मौके पर पहुंचे हैं तथा उसे रेस्क्यू कर जंगल के अंदर छोड़ने की योजना पर काम शुरू कर दिया गया है. हालांकि तेंदुआ के शांत होने के कारण किसी को कोई परेशानी नहीं हुई है और कांवरियों के द्वारा ही उसे तेंदुए का वीडियो बनाकर वायरल किया गया है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *