जब मामी-भांजी का प्यार चढ़ा प्रमाण तो दोनों ने घर से भाग कर रचा ली शादी ; चर्चा का विषय बनी शादी

0 minutes, 1 second Read

GOPALGANJ DESK – बिहार के गोपालगंज जिले में एक अनोखी शादी हुई है. वहां मामी और भांजी का प्यार और फिर घर से भागकर शादी चर्चा का विषय बना हुआ है. मामला गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र के सासामुसा दुर्गा मंदिर की है. जहां मामी और भांजी की इस शादी का वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. वहीं, ये शादी इलाके के लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है. बताया जाता है कि गोपालगंज के एक गांव की रहनेवाली शोभा कुमारी और उनकी भांजी सुमन कुमारी दोनों तीन साल से एक-दूसरे से प्यार करतीं हैं.

प्यार में पागल मामी-भांजी ने शादी करने का फैसला किया और घर से भागकर सासामुसा स्थित दुर्गा मंदिर में पहुंचकर शादी भी कर ली है. मामी और भांजी ने एक दूसरे को माला पहनाई और फिर सात फेरे लेने के बाद एक दूसरे के साथ जीने मरने की कसमें भी खाईं. जिसके बाद मामी और भांजी के प्यार और फिर उनके शादी का मामला पूरे गोपालगंज में चर्चा का विषय बना हुआ है. वही परिवार वाले भी इस शादी से हतप्रभ है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *