रात्रि गश्ती के दौरान 112 डायल वाहन पलटने से चार पुलिसकर्मी घायल ; दो पटना रेफर

0 minutes, 3 seconds Read

CHHAPRA DESK –  सारण जिले के दाउदपुर थाना अंतर्गत बरेजा पैक्स गोदाम के समीप बीती देर रात्रि गस्ती के दौरान 112 डायल वाहन पलट गई. जिसके कारण चार पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए. जिसमें दो पुलिसकर्मियों को बेहतर चिकित्सा के लिए पीएमसीएच रेफर किया गया है. बताया जा रहा है कि बीती देर रात्रि गश्ती के दौरान किसी मवेशी के वाहन के सामने आने के कारण वाहन अनियंत्रित होकर एक पेड़ से जा टकराई जिसके कारण इस दुर्घटना में 112 डायल वाहन चालक समेत चार पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गये. घायल पुलिस कर्मियों में एसआई हरेंद्र राम, कांस्टेबल पंकज कुमार व रामबाबू राम तथा वाहन चालक अकबर हुसैन शामिल हैं.

Add

सभी कल पुलिस कर्मियों को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां से उन्हें छपरा सदर अस्पताल रेफर किया गया. सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद यह एसआई हरेंद्र राम एवं कांस्टेबल पंकज कुमार को बेहतर चिकित्सा के लिए पीएमसीएच रेफर किया गया है. जबकि दो अन्य पुलिसकर्मियों का उपचार सदर अस्पताल में चल रहा है. सभी घायलों की स्थिति खतरे से बाहर बतलाई जा रही है. उपचार के दौरान जख्मी हरेंद्र राम ने बताया कि रात्रि में वे लोग गश्ती पर थे. उसी बीच गश्ती वाहन अनियंत्रित होकर ताड़ के पेड़ से टकरा गई, जिसके कारण लोग सभी घायल हुए हैं.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *