घूसखोर राजस्व कर्मी गिरफ्तार ; निगरानी ने 35 हजार की रिश्वत लेते होटल से दबोचा

0 minutes, 0 seconds Read

SIWAN DESK –  सिवान जिले के लकड़ी नबीगंज प्रखंड के राजस्व कर्मचारी गिरीश तिवारी को निगरानी टीम ने आज मदारपुर के एक होटल से 35 हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़ लिया. गिरफ्तार कर्मचारी सिसवन थाना क्षेत्र के नोनियापट्टी गांव का निवासी बताया जा रहा है. छापेमारी पटना निगरानी के डीएसपी राजेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में की गई. निगरानी टीम कर्मचारी को गिरफ्तार कर पटना ले गईं.

लकड़ी नबीगंज प्रखंड के गोपलापुर टोला नवादा निवासी अजीत कुमार सिंह अपने पिता के नाम पर खरीदी गई जमीन पर मिट्टी भर रहे थे. इस दौरान उनके पड़ोसी ने मिट्टी भरने से मना कर दिया था. इसकी शिकायत उन्होंने लकड़ीनबीगंज सीओ के यहां की. गए. जहां सीओ ने राजस्व कर्मचारी गिरीश तिवारी को जांच कर रिपोर्ट देने का आदेश दिया था. इसकी जांच रिपोर्ट देने के नाम पर 35 हजार रुपये रिश्वत की मांग की जा रही थी.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *